{"_id":"64838d0d9f51e6755d0eaf77","slug":"kidnapped-a-minor-girl-on-the-pretext-of-marriage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-654-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर । एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर के एक पेट्रोल पंप के नजदीक रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की सदर थाना के नजदीक एक फैक्टरी में काम करती थी। छह जून को उसकी लड़की घर से काम पर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उत्तल नामक युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।