फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kidnaping, Two Girls, Yamunanagar

शादी का झांसा देकर दो किशोरियों का अपहरण

Sun, 23 Mar 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 23 Mar 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kidnaping, Two Girls, Yamunanagar
कस्बा साढ़ौरा से किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर एक युवक को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में साढ़ौरा निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के सरसावां चिल्काना निवासी इस्लाम शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर इस्लाम के खिलाफ मामला दर्ज कर, किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करने के आरोप में महिला ने युवक के खिलाफ थाना शहर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में रामपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी शहर के स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन


वह 12वीं की परीक्षा दे रही थी।

मंगलवार को किशोरी किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान कॉलोनी का युवक मन्नी उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed