{"_id":"634dbe25ca64ca564a6d9ac2","slug":"kharwan-s-jyoti-got-one-lakh-help-for-the-world-karate-championship-yamuna-nagar-news-knl124801252","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए खारवन की ज्योति को मिली एक लाख की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए खारवन की ज्योति को मिली एक लाख की मदद
विज्ञापन
Kharwan's Jyoti got one lakh help for the World Karate Championship
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। यूके से कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाली गांव खारवन की ज्योति को टर्की में होने वाली वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए एक लाख रुपये की मदद मिली। इस राशि का चेक जगाधरी प्लाईवुड मेन्युफैक्चरर एसोसिएशन के सौजन्य से शिक्षामंत्री ने ज्योति को भेंट किया।
शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ज्योति ने यूके में हुई कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगामी खेलों के लिए ज्योति को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे तरीके से खेल की तैयारी करें, जिसमें उसकी पूरी सहायता की जाएगी। अपना पूरा ध्यान पदक जीतने पर केंद्रित करें। शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे गांव में छिपी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ रहा है। आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदेश के खिलाड़ी खेल के हर क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने जितने मेडल जीते हैं, उसमें अधिकांश खिलाड़ी हरियाणा से हैं। यह हरियाणा की प्रदेश सरकार के प्रयासों से संभव हुआ है। मौके पर एसोसिएशन के प्रधान सतीश चौपाल व अन्य मौजूद रहे।