फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khair wood smugglers tried to crush forest workers

Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी के तस्करों ने वन कर्मियों को कुचलने का किया प्रयास

Sun, 08 Sep 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Khair wood smugglers tried to crush forest workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर (यमुनानगर)। खैर की लकड़ी भरकर बेचने जा रहे तस्करों ने वन विभाग की टीम पर इनोवा चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। वन विभाग के वन रक्षक व अन्य कर्मियों ने पीछे हटकर जान बचाई। वारदात रात करीब सवा 11 बजे की मलिकपुर बांगर के पास की है। वन विभाग की टीम ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया।
आरोपियों के साथियों ने बाइक बीच में लगाकर उन्हें भगाने में मदद की। बाद में आरोपियों की कार अहड़वाला गांव के नजदीक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। इस पर आरोपी कार को छोड़ फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने कार से खैर की लकड़ी बरामद की है। बिलासपुर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ खैर तस्करी, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, वन विभाग के कर्मियों की जान जोखिम में डालने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायत में दादूपुर बीट जगाधरी रेंज के वन रक्षक योगेश कुमार ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि दादूपुर बीट हाइडल चैनल के जंगल से खैर के पेड़ काटे गए हैं। लकड़ी जांटावाला गांव निवासी बिलाल व पलहौड़ी गांव निवासी जाहिर खान इनोवा में भरकर बेचने जा रहे हैं। उसने यह सूचना डारपुर वन रक्षक इंचार्ज अनुज कुमार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बपाद उनकी टीम ने मलिकपुर बांगर गांव के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। करीब सवा 11 बजे सिल्वर रंग की इनोवा कार लेदी गांव की तरफ से आती दिखाई दी और उसे रोका गया। आरोप है कि चालक ने कार को रोकने की बजाए उन्हें मारने की नीयत से इनोवा कार उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी चालक कार को तेज गति से भगाकर बिलासपुर की तरफ ले गया।
उन्होंने अपनी कार से आरोपी तस्करों का पीछा किया। इस पर आरोपियों के साथी पलहौड़ी निवासी मनुवर व मोहम्मद ने उनकी कार के आगे अपनी बाइक लगा दी। पकड़े जाने के चालक अपनी इनोवा कार को गांव चौराही से अहड़वाला की तरफ मोड़ ली। गांव अहड़वाला में कार बिजली के खंभों से टकरा जाने के कारण रुक गई।
आरोपी कार चालक बिलाल व जाहिर खान अंधेरे का फायदा उठाकर कार को मौका पर छोड़कर भाग गए। उन्होंने आरोपियों की इनोवा कार को अपने कब्जे में लिया। जांच करने पर कार में खैर के छिले हुए 15-20 पीस बरामद किए गए। आरोपी बिलाल पर तीन मई 2024 को छछरौली थाना में, आरोपी मनुवर पर 15 फरवरी 2023 को छछरौली थाने में खैर तस्करी के केस दर्ज है। इन मामलों में आरोपी फरार है।

वन रक्षक योगेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की खैर की लकड़ी से भरी कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - रायसिंह, एसएचओ, थाना बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed