{"_id":"61edbf0a2c00ba715d039f1a","slug":"kejriwal-is-the-biggest-dramatist-of-the-politics-of-india-anil-vij-yamuna-nagar-news-knl969170189","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल हिंदूस्तान की राजनीति के सबसे बड़े ड्रामेबाज- अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल हिंदूस्तान की राजनीति के सबसे बड़े ड्रामेबाज- अनिल विज
विज्ञापन
यमुनानगर। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल हिंदुस्तान की राजनीति के सबसे बड़े ड्रामेबाज हैं। वह जहां जाते हैं लोगों को गुमराह करने के लिए गुब्बारे बेचते हैं और गुब्बारे फट जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कहां से आंकड़े लेकर आते है, कौन इनको सिखाता है। वे हमेशा ही बुरा सोचते है और बुरा बोलते हैं। सब जानते हैं पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगाई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार अच्छी दिशा में बढ़ रही है।
गृहमंत्री अनिल विज, शहर में भाजपा नेता एवं एडवोकेट करनेश वर्मा के घर निजी कार्यक्रम में आए थे। पत्रकारों से बातचीत में गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस की व्यवस्था की गई है। वहीं, अस्पतालों में आईसीयू स्थापित किए गए हैं, वेंटिलेटर लाए गए हैं। उनके कार्यकाल में 129 नए संस्थान बने हैं और बनने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने 47 मोबाइल अस्पताल तैयार करवाए हैं। जो लोग अस्पताल नहीं पहुंच सकते, अस्पताल उन तक पहुंचेगा।
गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए पहले भी हमने तैयारी की थी और अभी भी पूरी तैयारी है। उन्होंने प्रदेश की जनता से इसके लिए सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए गाइडलाइन का पालन करें। हरियाणा के निगमों में भ्रष्टाचार को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया है। अब भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जाता। काबू आने पर किसी को भी छोड़ा नहीं जाता। जो भी पकड़ में आता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा की अनेक सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब लोगों को दफ्तरों और बाबूओं के चक्कर नहीं काटने पड़ते। जनता को सुविधाएं देने के लिए हम अग्रसर हैं। मौके पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, नगर निगम महापौर मदन चौहान, हरियाणा ट्रेडर्स वेल्फेयर बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग, करनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
बदमाश बदमाशी छोड़ें या हरियाणा
मंत्री अनिल विज ने बदमाशों को सीधे ऐलान करते हुए कहा कि बदमाश या तो बदमाशी छोड़ दें, या हरियाणा। किसी भी बदमाश को हरियाणा में अपराध करने नहीं दिया जाएगा। हरियाणा में गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मेरी पुलिस इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले दस 15 दिनों में हमने लगभग पांच हजार जगह पर छापे मारे हैं। लगभग तीन हजार केस दर्ज किए है और इतने ही लोगों को गिरफ्तार किया है। हमारा बदमाशों को सीधा संदेश है। या वे बदमाशी छोड़ें या हरियाणा छोड़ें।