फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kavita is inspiring women to start self-employment

Yamuna Nagar News: महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित कर रहीं कविता

Sat, 27 Jun 2026 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Kavita is inspiring women to start self-employment
गांव बहादुरपुर में महिलाओं व युवतियों को सिलाई कढ़ाई के बारे में जानकारी देती कविता कांबोज। आर्
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के गांव बहादुरपुर की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। एक छोटे से ग्रुप के रूप में शुरू हुई पहल आज सैकड़ों महिलाओं के लिए रोजगार और सम्मान का माध्यम बन चुकी है। हुनर आधारित प्रशिक्षण के जरिए महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। करीब 10 महिलाओं से शुरू हुआ यह ग्रुप आज सैकड़ों महिलाओं को अपने साथ जोड़ चुका है। वर्ष 2018 में ग्रुप के विस्तार के बाद लगातार महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। गांव के लोगों के सहयोग और महिलाओं के उत्साह ने इस अभियान को नई पहचान दिलाई है। इस बदलाव की सबसे अहम कड़ी कविता कांबोज हैं। पिछले तीन वर्षों से वह महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित कर रही हैं।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से जुड़कर वह हरियाणा के साथ-साथ पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में अब तक करीब एक हजार महिलाएं विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को जूट के बैग, जूट की गुड़िया, सजावटी वस्तुएं, सिलाई-कढ़ाई और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करना सिखाया जाता है। प्रतिदिन दो बैचों में करीब 35-35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कई महिलाएं स्वयं का काम शुरू कर चुकी हैं, जबकि अनेक महिलाएं समूह के माध्यम से उत्पाद तैयार कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। ग्रुप की प्रधान रीना, सचिव संगीता तथा सदस्य नेहा, सोनिया, रजनी और सोमदेवी भी महिलाओं को जोड़ने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि उद्देश्य केवल महिलाओं को हुनर सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सम्मानजनक पहचान दिलाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article