{"_id":"6ad67aec5cbebd712b032202","slug":"karate-practitioners-showcased-their-skills-to-advance-to-the-next-belt-level-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164884-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कराटे खिलाड़ियों ने बेल्ट का स्तर बढ़ाने के लिए दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कराटे खिलाड़ियों ने बेल्ट का स्तर बढ़ाने के लिए दिखाया हुनर
Tue, 20 Oct 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान कोच के साथ बेल्ट विजेता खिलाड़ी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। चोपड़ा गार्डन स्थित बमणिया कराटे एवं मार्शल आर्ट केंद्र में बेल्ट श्रेणी उन्नयन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अभ्यास का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों की बेल्ट हासिल करने के लिए अपनी तकनीक व दांवपेंच का शानदार प्रदर्शन किया।
यह अकादमी की 30वीं बेल्ट प्रतियोगिता थी। प्रतियोगिता में युवराज सिंह, गुनिष्का, कवनूर, वानिका, कनक, राभया शर्मा, अदिति यादव, शिवांश वशिष्ठ, विनायक वशिष्ठ और अर्षवीर पीली बेल्ट हासिल करने में सफल रहे। वहीं, रेयांश अत्रे, आर्यनश शर्मा, इशिका और लक्ष्य ने नारंगी बेल्ट प्राप्त की।
हरी बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में अंकुश शर्मा, शिविन मिश्रा, मीनाक्षी नायर और अद्विक शामिल रहे। काशवी ने नीली बेल्ट हासिल की। आयान, तेजस और अवयान मिश्रा ने बैंगनी बेल्ट प्राप्त की। कराटे प्रशिक्षक एवं यूथ कराटे एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर महासचिव विकास बमणिया के बताया कि खिलाड़ियों के कौशल का आकलन करने और अगली बेल्ट के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रत्येक तीन महीने बाद प्रतियोगिता कराई जाती है।
विज्ञापन
कराटे सीखने वाले खिलाड़ियों के लिए काली बेल्ट हासिल करना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य होता है, जिसके लिए उन्हें निरंतर अभ्यास और अनुशासन की आवश्यकता होती है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की उपलब्धि उनके नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण की प्रगति को दर्शाती है। बेल्ट श्रेणी के अनुसार आगे बढ़ने से खिलाड़ियों को अपनी तकनीक में सुधार करने और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का अवसर मिलता है।