फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Karate Players Win 17 Medals in Jammu

Yamuna Nagar News: कराटे खिलाड़ियों ने जम्मू में जीते 17 पदक

Tue, 26 May 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Karate Players Win 17 Medals in Jammu
प्रतियोगिता में जीते पदक दिखाते खिलाडि़यों के साथ अति​थि व आयोजक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप जम्मू विश्वविद्यालय में कराई गई। प्रतापनगर के सनराइज पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 22 से 24 मई तक करवाई गई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 17 पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सनराइज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। इसमें खिलाड़ियों ने कुल सात स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता जम्मू एंड कश्मीर कराटे एसोसिएशन की ओर से करवाई गई। चैंपियनशिप समापन समारोह में सतीश शर्मा मुख्यातिथि रहे। इस दौरान यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन यमुनानगर के महासचिव संजीव कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने कोच हेमा अग्रवाल के नेतृत्व में भाग लिया दिया। प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल केप्रबंधक निदेशक डॉ. विरेंद्र सिंह सिंधू और प्राचार्या परमजीत कौर सिंधू ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। प्राचार्या परमजीत कौर सिंधू ने कहा कि खेल गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed