फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kapalmochan fair will be monitored with drone camera

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

Tue, 29 Oct 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kapalmochan fair will be monitored with drone camera
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। मेला श्री कपालमोचन की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि ड्रोन कैमरे से मेले की निगरानी होगी। सुरक्षा को देखते हुए मेले को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा।
सोमवार को डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने महर्षि वेद व्यास की कर्मस्थली बिलासपुर में तीर्थ राज कपाल मोचन में 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक श्री कपालमोचन, श्री आदि बद्री मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेले की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेले को सुरक्षा को देखते हुए चार सेक्टरों में बांटा जाएगा। इसके साथ ही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और ड्रोन कैमरे से भी मेले की निगरानी होगी।
विज्ञापन

मेले के प्रत्येक सेक्टर में एक-एक प्राथमिक उपचार केन्द्र स्थापित कर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार मिले। मेला क्षेत्र में तीनों सरोवरों, श्री बद्रीनारायण मंदिर, श्री केदारनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उपलब्ध करवाई जाने वाली व्हीलचेयर के साथ वालंटियर को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सफाई व्यवस्था, दवाइयों के प्रबंध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबंध, सड़कों की मरम्मत, बिजली का प्रबंध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूॢत, बैरिकेटिंग, पुलिस प्रबंध व समय पर धूरे कर लिए जायेंगे। इस मौके पर बिलासपुर के तहसीलदार गौरव सब्बरवाल, नायब तहसीलदार बिलासपुर दलजीत सिंह, साढ़ौरा के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed