फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kanwariya from Kurukshetra dies while sleeping at camp

Yamuna Nagar News: शिविर में सो रहे कुरुक्षेत्र के कांवड़िये की मौत

Wed, 12 Aug 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya from Kurukshetra dies while sleeping at camp
जानकारी देते मृतक गुरमीत सिंह के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव नाचरौन में गोगा मेड़ी के नजदीक कांवड़ियों के ठहरने के लिए बनाए गए शिविर में मंगलवार सुबह एक कांवड़िये की मौत हो गई। वह अपने साथी धर्मपाल के साथ बाइक से हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद तहसील के गांव तंगौर निवासी गुरमीत और धर्मपाल मंगलवार रात को कांवड़ लेकर वापस आ रहे थे। देर रात होने के कारण दोनों ने नाचरौन गांव के पास गोगा मेड़ी के समीप लगाए गए कांवड़ शिविर में रुकने का निर्णय लिया। दोनों रात में शिविर में ही सो गए। मंगलवार सुबह करीब छह बजे धर्मपाल की नींद खुली तो उसने गुरमीत को उठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आवाज देने और कई बार जगाने के बावजूद गुरमीत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। धर्मपाल ने अन्य कांवड़ियों को इसकी जानकारी दी।
कुछ ही देर में शिविर में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नाचरौन के सरपंच को सूचना दी। सरपंच के पहुंचने के बाद स्थानीय चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने गुरमीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और शव को रादौर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गुरमीत की मौत हृदय गति रुकने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

जानकारी देते मृतक गुरमीत सिंह के परिजन। संवाद

जानकारी देते मृतक गुरमीत सिंह के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed