फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kanungo Patwari on strike next week also, problems will increase

Yamuna Nagar News: अगले सप्ताह भी हड़ताल पर कानूनगो पटवारी, बढ़ेगी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanungo Patwari on strike next week also, problems will increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। तीन जनवरी से चल रही पटवारियों व कानूनगों की हड़ताल के कारण लोगों के काम रुके पड़े हैं, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परंतु इस हड़ताल से होने वाली परेशानियों से अगले सप्ताह भी छुटकारा नहीं मिल पाएगा। चूंकि दी रेवेन्यु पटवारी एंड कानूनगो एसोसिएशन ने हड़ताल की मियादी एक सप्ताह बढ़ा दी है। जिसके चलते पटवारी व कानूनगो 22 से 27 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लोगों के तीन सप्ताह से काम नहीं हो पा रहे हैं। वहीं लगभग सभी सरकारी कार्यालयों में भी काम लटके हुए हैं। सबसे ज्यादा काम तहसील का प्रभावित हो रहा है। हड़ताल के कारण इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, संपत्ति नाम के लिए पटवारी रिपोर्ट इत्यादि काम बिल्कुल ठप पड़े हैं। हड़ताल के कारण पटवारी व कानूनगो से होने वाली सीधी आय रुक गई है। जिससे सरकार को करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। जबकि रजिस्ट्री, बयाना, संपत्ति सत्यापन, पैमाइश, गिरदावरी इत्यादि काम में प्रभावित हुए। हड़ताल से रजिस्ट्री इत्यादि में करीब 50 फीसदी कमी आई है। जिससे सरकार को करीब दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। हड़ताल के कारण 300 इंतकाल, 300 जमाबंदी, 500 से ज्यादा रजिस्ट्रियां रुकी पड़ी हैं। एसोसिएशन जिला सचिव अवतार सिंह ने कहा कि अगले सप्ताह भी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जब तक सरकार उनकी 35400 मांग पूरी नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी।




विद्यार्थियों के नहीं बन रहे प्रमाण पत्र

पटवारी के हड़ताल पर होने से विद्यार्थियों के भी काम लटक गए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। विद्यार्थियों को स्कूल कॉलेज में विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेने के लिए रिहायशी, जातीय, आय इत्यादि का प्रमाणपत्र देना पड़ता है। वहीं डोमिसाइल इत्यादि की भी विभिन्न कार्यों में जरूरत पड़ती है। यह दस्तावेज बनाने के लिए पटवारी के हस्ताक्षर व रिपोर्ट की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा पढ़ाई ऋण इत्यादि लेने के लिए भी पटवारी की जरूरत है। परंतु उनके हड़ताल पर होने से विभिन्न बैंकों में करीब 100 से ज्यादा ऋण आवेदन लंबित हैं। वहीं संपत्ति पर ऋण लेने व ऋण हटाने के लिए भी पटवारी की रिपोर्ट चाहिए होती है। यह सभी कार्य हड़ताल से लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed