फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kalyug has no effect on the devotee: Nikhil

भक्त पर नहीं होता कलयुग का प्रभाव : निखिल

Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kalyug has no effect on the devotee: Nikhil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर राधा स्वामी कॉलोनी में आयोजित शिव अमृत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक निखिल महाराज ने भगवान शिव शंकर की महिमा को संगीतमय ढंग से सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि शिव पुराण की महिमा अपार है। जिसके श्रवण मात्र से मानव के दुख व कष्ट मिट जाते हैं।
शिव की आराधना करने से मानव कल्याण के मार्ग की ओर अग्रसर हो जाता है। जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है। भगवान के विषय में जानने के लिए जिज्ञासु हो, वह भाग्यवान है। हम लोग जिस कलयुग में जी रहे हैं इस युग में बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया हैं। जो भक्ति को धारण करता है वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है।
विज्ञापन

जीवन में तीन ताप परेशान करें तो भगवान शिव के निकट पहुंच जाएं जिससे हमें तीनों ताप से छुटकारा मिलता है। कथा वाचक ने कहा कि तब तक कलयुग के पाप परेशान करेंगे जब तक शिवपुराण हमारे जीवन में शामिल न हो जाए ,यही शिवपुराण की महिमा है। भगवान शंकर की मंगल राशि है। उनका नाम और ध्यान भी मंगलमय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव जैसा समान दृष्टि कौन होगा, महादेव दैत्य एवं देवों के लिए सदा कृपा वंत रहते हैंं। भगवान शिव काल के ऊपर हैं। वह अजर अमर हैं, उनको वृद्धावस्था छूती तक नहीं है। भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए स्वामी ने कहा कि भगवान शिव विनोदशील है। वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। शिव की जीवन शैली में विरोधाभास भी प्रसन्न रहते हैं। भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed