फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kala Dhumsi's team won in volleyball

वॉलीबॉल में जीती काला धूमसी की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kala Dhumsi's team won in volleyball
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सम्मानित करते मांगेराम मारूपुर। - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। गांव टोडरपुर में ग्रामीणों की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 60 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूपी शास्त्री की टीम व काला धूमसी की टीम के बीच में खेला गया। इसमें काला धूमसी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच रूपल गुर्जर ने की। शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मांगेराम मारूपुर ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब ,यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड की टीमों ने भाग लिया। दिन-रात चली प्रतियोगिता में 60 टीमों ने भाग लिया। इनमें यूपी शास्त्री की टीम ने नदीम सिकंदरपुर की टीम को हराया। काला धूमसी की टीम ने भगवानगढ़ की टीम को पराजित किया। भगवानगढ़ की टीम ने शेरू डब्बा पंजाब की टीम को हराया। भगवानगढ़ की टीम ने सुमित पंजाब की टीम को हराया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला यूपी शास्त्री की टीम व काला धूमसी में हुआ, जिसमें काला धूमसी की टीम विजेता बनी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मांगेराम मारूपुर ने बताया कि खेलने से शरीर का विकास होता है। अनेक बीमारियां दूर होती हैं इसलिए हर किसी व्यक्ति को किसी न किसी खेल के साथ जुड़ा रहना चाहिए। आयोजकों में रुफल सरपंच, भूरा, इसरार अली, आरिफ खान, बिल्ला, जावेद, आलम, अमीर खान, बाबर आजम, मुशर्रफ, जागीर, इंतजार अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed