{"_id":"691e35eb2a2a98b8d103f985","slug":"jyta-tennis-league-to-be-held-from-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-147041-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जेवाईटीए टेनिस लीग का आयोजन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जेवाईटीए टेनिस लीग का आयोजन कल से
Thu, 20 Nov 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Nov 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। आईपीएल की तर्ज पर तेजली खेल मैदान के टेनिस कोर्ट में 21 से 23 नवंबर तक होगी। इस तीन दिवसीय लीग में 35+ वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह लीग जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन की ओर से करवाई जाएगी। यह लीग का तीसरा वर्ष है। इसमें छह टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों की नीलामी बुधवार को प्वाइंट्स सिस्टम से डीसी की नेतृत्व में की गई।
जेवाईटीए टेनिस लीग सीजन-3 में सभी युगल मुकाबले करवाए जाएंगे। लीग में शामिल टीमें जिले के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने खरीदा है। प्रत्येक टीम में पांच वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें प्वाइंट सिस्टम आधारित नीलामी में खरीदा गया है।
लीग में जेएसवी ओबेरॉय टाइगर्स, पॉलि प्लास्टिक्स पैंथर्स, यमुना मैवरिक्स, उषा मेटल वॉरियर्स, शौर्यस हाईवे स्मैशर्स और ओरिएंटल आर्सेनल टीमें शामिल हैं। नीलमी में जेएसवी ओबेरॉय टाइगर्स टीम उद्यमी सुमित गुप्ता और गौरव ओबेरॉय ने खरीदी है। इस टीम में आशीष गर्ग, जगमीत सिंह, विशाल गर्ग, गौरव ओबेरॉय और शिवम सिंगला शामिल हैं। वहीं, पॉलिप्लास्टिक्स पैंथर्स के कपिल गुप्ता, ऋषि राज गुप्ता और सिद्धार्थ गुप्ता स्वामी हैं। इसमें डॉ. शिवेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, राहुल विग, गुरप्रीत सिंह और डॉ. राजेश मग्गो शामिल हैं।
विज्ञापन
यमुना मैवरिक्स का स्वामित्व विकास विनायक, वंश विनायक और वीर विनायक के पास है। इसमें रजत कालड़ा, पवन तलूजा, दीपक सोंधी, अक्षय गुप्ता और पंकज मलिक खेलेंगे। उषा मेटल वॉरियर्स को रमन पहुजा और युवराज पहुजा ने खरीदा है। इसमें रमन पहुजा, कर्ण बिंदलिश, कमल मोहन, आदित्य चावला और गौतम आहुजा खिलाड़ी होंगे। शौर्यस हाईवे स्मैशर्स टीम नमेश मित्तल और शेखर मित्तल की है।
इस टीम में नमेश मित्तल, डॉ. अनूपम चौपाल, राजिंद्र गुप्ता, राज चावला और प्रणव गर्ग खेलेंगे। वहीं, ओरिएंटल आर्सेनल टीम रमन सलूजा और शिवम सलूजा ने खरीदी है। इसमें हरविंद्र सिंह, विष्णु मसकरा, वरुण गर्ग, फूलजीत भाटिया और हरप्रीत भाटिया शामिल हैं।
टूर्नामेंट में शामिल छह टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
इसके बाद फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष यह लीग करवाई जा रही है। यह वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच टेनिस को बढ़ावा देने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने का प्रयास है। यह लीग 35 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए बनाई गई है। यह प्रतियोगिता वरिष्ठ खिलाड़ियों को सक्रिय और खेल से जुड़ा रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।