फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   jwellary and cash stolen from two house's

दो घरों समेत चोरों ने चार स्थानों को बनाया निशाना, लाखों के गहने व नकदी की साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
jwellary and cash stolen from two house's
चोरों ने शहर की थापर कॉलोनी व गांव मछरौली में दो घरों समेत चार स्थानों पर चोरी को अंजाम दिया। बिलासपुर के गांव मछरौली में चोरों ने मां के निधन पर भाई के घर सो रहे दो भाईयों के घरों से साढ़े पांच तोले सोने के गहने व 42 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। वहीं, थापर कॉलोनी में चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ करीब डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ किया। इसके अलावा शादीपुर स्थित ट्यूबवेल व दौलतपुर स्थित आरा मशीन की मोटरें चोरी कर ली। चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मछरौली निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वे चार भाई हैं। उसकी मां लीलावती कुछ दिनों से बीमार थी। 27 मई को उनका बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद 29 मई को वो और उसके परिवार सदस्य पड़ोस में रहने वाले उसके भाई मलकीत सिंह के घर पर बैठे हुए थे। उसके अलावा उसका दूसरा भाई मुकेश कुमार व अन्य भी वहीं आ गए थे, रात को वे दोनों भाई अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने भाई मलकीत के घर पर ही सो गए। सुबह जब वह अपने घर पर गया तो उसने देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। यहीं हालात उसके भाई मुकेश के घर का था। जब उन्होंने जांच की तो उनके घरों से करीब साढ़े पांच तोले सोने के गहने व 42 हजार रुपये की नकदी गायब थी। अपने स्तर पर उन्होंने जांच की। लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत उन्होंने बिलासपुर थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी तेजबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरा केस
परिवार के साथ ससुराल गया था व्यक्ति, चोरों ने डेढ़ लाख के गहने किए चोरी
थापर कॉलोनी निवासी गौरव खोछड़ ने बताया कि वह मोहाली के चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरा में नौकरी करता है। 16 मई को वह अपने मकान का ताला लगाकर अपने परिवार सहित अपनी ससुराल नंगल गया था। वहां जाने से पूर्व उन्होंने घर के ताले लगाए थे। रविवार देर शाम को अपने घर पर वापस आए तो उन्होंने देखा घर के मेन गेट का ताला लगा हुआ था। लेकिन अंदर कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। जिसके अंदर से उसकी पत्नि नेहा खोछड़ के सोने व चांदी के गहने, उसकी स्वर्गीय माता राजेश खोछड़ का सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगुठियां, सोने की चेन व हाथों की चुड़ियां व आर्टिफिशियल नकली गहने गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच अधिकारी एएसआई राजीव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूबवेल व आरा मशीन की मोटरें चुराईं
कमालपुर निवासी दिलशाद ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके शादीपुर एरिया में खेत हैं। 28 मई की रात चोरों ने उसके ट्यूबवेल से पांच हॉर्स पावर की मोटर चोरी कर ली। जब वह खेत में गया तो वहां से उसे मोटर गायब मिली। इसी तरह गांव दौलतपुर निवासी मोबिन ने बताया कि उसने गांव में ही आरा मशीन लगाई हुई है। लॉकडाउन के चलते आरा मशीन बंद है। सुबह जब वह आरा मशीन देखने गया तो वहां से 15 हॉर्स पावर की मोटर गायब थी। सदर पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed