{"_id":"6ad6797983b999d67007db70","slug":"jwala-mata-temple-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164876-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: देवी मां को चुनरी अर्पित कर मांग खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: देवी मां को चुनरी अर्पित कर मांग खुशहाली
Tue, 20 Oct 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
पैदल यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर आईटीआई-ससौली रोड स्थित ज्वाला माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। अनेक श्रद्धालु पैदल चलकर मां ज्वाला के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए ध्वजा और चुनरी अर्पित पर परिवार की खुशहाली मांगी।
अष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं। इसके बाद कड़ाह प्रसाद तैयार करवाकर माता रानी को भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सेवक रसिक ने कहा कि मां के दरबार में पैदल चलकर पहुंचना श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और समर्पण का प्रतीक है। नवरात्र का पर्व शक्ति, भक्ति, सेवा और सद्भावना का संदेश देता है। सच्चे मन से मां की आराधना करने से भक्तों को आत्मिक शांति मिलती है।