फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewellery worth lakhs along with cash stolen from two houses

Yamuna Nagar News: दो घरों से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी

Fri, 18 Apr 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Apr 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs along with cash stolen from two houses
यमुनानगर। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन व छोटा मॉडल टाउन में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ 25 हजार रुपये समेत लाखों के गहने व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी अनिता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पति से अलग रहती है और कुकिंग का काम करती है। सुबह साढ़े 11 बजे घर का ताला लगाकर वह काम का पता करने लाल द्वारा के पास गई थी। दोपहर करीब एक बजे उसका बेटा स्कूल से वापस आया तो उसे घर का ताला टूटा हुआ मिला। उसने फोन पर उसे इसकी सूचना दी। वह घर पहुंची। उसने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और घर से 10 हजार रुपये, मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी, दो चांदी की चेन व अन्य सामान गायब था। उधर, शक्ति नगर मॉडल टाउन निवासी धर्मेश कथूरिया ने बताया कि वह बुधवार को वह, उसकी पत्नी रुपिंद्र दीप कौर सुबह आठ बजे घर का ताला लगाकर अपने काम पर चले गए थे। दोपहर बाद उसकी पत्नी घर आई तो उसने देखा कि उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जबकि वे बाहर से ताला लगाकर गए थे। किसी तरह दरवाजा खाेलकर उसकी पत्नी अंदर गई तो अलमारी खुली पड़ी थी। जिसके अंदर से करीब 15 हजार रुपये, घर के सारे नल व अन्य सामान गायब था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed