{"_id":"6a496581396d3f31400dce99","slug":"jeweller-attacked-and-robbed-of-four-lakhs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158962-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सराफ पर हमलाकर चार लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सराफ पर हमलाकर चार लाख लूटे
Sun, 05 Jul 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सराफ से लूट के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर में पहुंचे व्यापारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रादौर के मुख्य बाजार में शनिवार की रात करीब आठ बजे हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कारोबारी पर हमला कर करीब चार लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और बुलेट पर सवार होकर भाग गए। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई।
रादौर के मुख्य बाजार स्थित शाकुंभरी ज्वेलर्स के संचालक अमित गुप्ता शनिवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे।
जैसे ही वह दुकान के बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए खड़े तीन नकाबपोश युवकों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। अमित गुप्ता के विरोध करने पर एक बदमाश ने रिवाल्वर की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। बदमाश उनके हाथ से बैग छीनकर कॉलेज रोड की ओर भाग गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब चार लाख रुपये के अलावा दुकान की चाबियां भी थीं।
घायल कारोबारी को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बाजार के व्यस्त समय में हुई इस वारदात से व्यापारियों में रोष है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।