फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelery worth lakhs stolen from woman's suitcase in bus

Yamuna Nagar News: बस में महिला की अटैची से लाखों के गहने चोरी

Mon, 01 Apr 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from woman's suitcase in bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। बस में बैठकर घर जा रही जठलाना निवासी रजनी की अटैची से ढाई लाख रुपये के सोने व चांदी के गहने चोरी हो गए। आरोप बस में चढ़े तीन अनजान व्यक्तियों पर लगा है। आरोपी व्यक्तियों ने मदद करने के बहाने महिला की अटैची ली थी। बाद में आरोपी बस से उतर गए थे। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
जठलाना निवासी रजनी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी काम से यमुनानगर आई थी। काम समाप्त करने के बाद घर जाने के लिए वह यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से जब वह जठलाना जाने के लिए बस में चढ़ने लगी तो उसके पीछे तीन अनजान व्यक्ति भी बस में चढ़ गए। उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी मदद करने के बहाने उसकी अटैची को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उस व्यक्ति ने उसकी अटैची को अपने साथी को पकड़ा दिया। कुछ देर के बाद उन्होंने उसकी अटैची को बस में रख दिया और तीनों व्यक्ति सहारनपुर रोड पर यमुना नहर वाले पुल के पास बस से उतर गए। जठलाना अड्डे पर वह बस से उतरी तो उसकी अटैची थोड़ी खुली हुई थी। उसने उसे ठीक किया और घर चली गई। घर जाकर जब उसने अटैची चेक की तो उसके अंदर रखे छोटे बैग के अंदर से सोने व चांदी के गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। आरोप है कि उसके गहने बस में चढ़े तीन अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी किए है। उसने तुरंत इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात तीन व्यक्तियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जसमेर सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed