फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelery theft and cash theft worth 1.5 lakhs

डेढ़ लाख के गहने चोरी और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jewelery theft and cash theft worth 1.5 lakhs
चोरों ने सुभाष नगर स्थित बंद पड़े घर के ताले तोड़ 25 हजार की नकदी व तीन तोले सोने के सेट समेत करीब डेढ़ लाख के गहने चोरी कर लिए। बीमार होने के कारण मकान मालिक मोहाली के निजी अस्पताल में उपचाराधीन था। रक्षा बंधन पर जब दंपती घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी कमलजीत सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब तीन-चार माह से बीमार है। उसका मोहाली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसकी पत्नी भी उसी के पास अस्पताल में उसकी देखभाल के लिए रहती थी। अस्पताल में जाने से पहले वह घर को ताला लगाकर गए थे। रक्षाबंधन पर वे अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आए थे। जब वे घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर पर लगा ताला टूटा हुआ और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच की तो पत्नी का तीन तोले का सोने का सेट, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, इनवर्टर बैटरा, कांसे के गिलास व 25 हजार रुपये गायब थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed