फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   jbt, teachers, yamuna nagar, mla house, yamuna nagar, harayana

नव चयनित जेबीटी अध्यापकों ने घेरा यमुनानगर विधायक आवास

Mon, 09 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 09 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
 चयन के 21 माह बीत जाने पर भी नव चयनित जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला। नियुक्ति न मिलने पर भड़के नव चयनित अध्यापक रविवार को शहर की सड़कों पर उतर आए। अध्यापकों ने नेहरू पार्क से सड़कों पर उतरकर यमुनानगर विधायक आवास तक जलूस निकाला।
विज्ञापन


विधायक आवास पर विधायक घनश्याम दास के न मिलने पर जेबीटी अध्यापकों का गुस्सा और बढ़ गया। गुस्साए अध्यापकों ने विधायक आवास का घेराव किया और पौने घंटे तक वहीं धरने पर बैठे रहे। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार जयभगवान मौके पर पहुंचे। अध्यापकों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन



9455 चयनित जेबीटी अध्यापक (हरियाणा) के बैनर तले जिले के नव चयनित जेबीटी अध्यापक रविवार सुबह नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। अध्यापकों ने यहां करीब दो घंटे तक बैठक कर रणनीति तैयार की। बैठक के बाद सभी अध्यापक नेहरू पार्क से सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से सरकार के खिलाफ जलूस निकालते हुए अध्यापक नेहरू पार्क रोड, तिकोना पार्क  रोड सहित माडल टाउन की विभिन्न सड़कों से होते हुए विधायक आवास पर पहुंचे। विधायक आवास पर आकर अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, लेकिन अंदर से कोई भी उनका ज्ञापन लेने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा आउट आफ स्टेशन (हरिद्वार) हैं। बिफरे अध्यापकों ने विधायक आवास का घेराव कर दिया और वहीं धरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान करीब पौने घंटे तक अध्यापकों ने यमुनानगर विधायक आवास का घेराव किए रखा।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार जयभगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अध्यापकों को समझाकर शांत किया। इसके बाद अध्यापकों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द नियुक्ति दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में नवीन शर्मा, सर्वप्रीत संधू, निशा रानी, मीनू रानी, सीमा शर्मा, सुरेंद्र, प्रवीण कुमारी, रोहताश, नरेंद्र, परमजीत, विजय, सुलिंद्र आदि जेबीटी अध्यापक मौजूद रहे।


हाईकोर्ट द्वारा रोक हटाए जाने के बाद भी नहीं मिली नियुक्ति :
जेबीटी अध्यापक नवीन शर्मा, सर्वप्रीत संधू ने बताया कि 14 अगस्त 2014 को जेबीटी की परिणाम जारी हुआ था। इसमें प्रदेश के 9455 जेबीटी अध्यापकों का चयन किया गया। लेकिन 21 माह बीत जाने के बाद भी सरकार नियुक्ति को लेकर गंभीर नहीं है।

जब जब हमारा प्रतिनिधिमंडल सरकार व विभाग के अधिकारियों से मिला तो उन्हें हर बार हाईकोर्ट द्वारा नियुक्ति पर लगाई गई रोक हटाने के दो दिन बाद नियुक्ति पत्र जारी करने का आश्वासन मिला। 31 मार्च को माननीय हाईकोर्ट ने चयनित जेबीटी के हक में फैसला सुनाते हुए नियुक्ति पर लगी रोक हटा ली थी और नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश दिए थे। अब माननीय हाईकोर्ट द्वारा नियुक्ति पर लगी रोक हटाए हुए 38 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार ने उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिए।


सर्व कर्मचारी संघ व अध्यापक संघ ने दिया समर्थन :
नव चयनित अध्यापकों को नियुक्ति पत्र न मिलने पर रविवार को किए गए प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने भी अपना समर्थन दिया। इसमें दोनों संगठनों के कर्मचारी नेता महीपाल चमरोड़ी, जगपाल, राकेश धनखड़ के नेतृत्व में कई कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए।



15 से परिवार सहित आमरण अनशन करेंगे शुरू :
चयनित अध्यापकों ने कहा कि नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री सहित कई मंत्रियों व उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिए हैं। लेकिन सरकार ने उनकी मांग अब तक पूरी नहीं की। सरकार के इस रवैये से सभी अध्यापकों में भारी रोष है। जिसके चलते एक बार फिर चयनित जेबीटी आंदोलन की राह पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो वे 15 मई से पंचकुला में परिवार सहित आमरण अनशन शुरू करेंगे और जब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं होते वे पंचकुला में ही डटे रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed