फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   JBT teacher suspanded

नशे की हालत में स्कूल पहुंचे जेबीटी शिक्षक को निलंबित किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:08 AM IST
सार

सरकारी विद्यालय में नशे की हालत में पहुंचे जेबीटी अध्यापक दुष्यंत को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों व मुख्याध्यापक की शिकायत में तथ्यों की जांच करने पर अध्यापक पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने एल्कोहल सेवन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
JBT teacher suspanded
ड्रंक मैन, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव अजीजपुर के सरकारी विद्यालय में नशे की हालत में पहुंचे जेबीटी अध्यापक दुष्यंत को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। बीईओ पमरजीत गर्ग ने बताया कि ग्रामीणों व मुख्याध्यापक की शिकायत में तथ्यों की जांच करने पर अध्यापक पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने एल्कोहल सेवन की पुष्टि की है।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट व मुख्याध्यापक के द्वारा लगाए गए आरोपों की रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियों काे सौंप दी गई थी। डीईईओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कहा कि जेबीटी अध्यापक को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान साढौरा बीईओ कार्यालय में मौजूद रहना होगा और बिना इजाजत के हेडक्वार्टर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें सरकार के आदेशों के अनुसार भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन


जेबीटी अध्यापक दुष्यंत कुमार बुधवार को नशे की हालत में पहुंचा था विद्यालय
दरअसल राजकीय माध्यमिक विद्यालय अजीजपुर में बहादुरगढ़ निवासी दुष्यंत कुमार बुधवार को नशे की हालत में पहुंचा था। यहां ग्रामीणों ने उसका विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतारू हो गया। उसने गांव के पूर्व पंच पवन कुमार व मुख्याध्यापक के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी दी थी। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली थी। पूर्व पंच पवन कुमार की शिकायत पर अध्यापक दुष्यंत के खिलाफ केस दर्ज भी किया गया था। इसके अलावा उसका मेडिकल भी करवाया गया था। जिसमें डॉक्टरों ने एल्कोहल सेवन की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी अभद्र व्यवहार करने ग्रामीणों ने पंचायत में अध्यापक को चेतावनी देकर छोड़ दिया था
स्कूल प्रबंधक कमेटी प्रधान राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश शर्मा, रविंद्र कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति जेबीटी शिक्षक के पद पर है। वह करीब चार साल से स्कूल में है। चार साल में पांच माह ही स्कूल में उपस्थित रहा है। अन्य दिनों में स्कूल से गैरहाजिर रहता था। अध्यापक बच्चों व उनके अभिभावकों से अभद्र व्यवहार करता है। कुछ समय पूर्व अध्यापक ने विद्यालय में बच्चों से अभद्र व्यवहार करने पर अभिभावकों से हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। ग्रामीणों ने पंचायत में अध्यापक को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।


अकसर शराब के नशे में पहुंचता है स्कूल
विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार ने कहा कि जेबीटी अध्यापक को व्यवहार सही नहीं है। वह अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंच कर अन्य अध्यापकों से बहस कर लड़ाई झगड़े पर उतर आता है। मंगलवार को जब वह स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा तो उससे बात का प्रयास किया गया, तो वह गाली गलौच करने लगा। उसे स्कूल से जाने के लिए कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा गया। बुधवार को सुबह नशे के हालत में दोबारा स्कूल पहुंचा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed