फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jatin first in high jump, Saajal first in shot put

Yamuna Nagar News: ऊंची कूद में जतिन, गोला फेंक में सैजल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jatin first in high jump, Saajal first in shot put
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में आयोजित 15वीं वार्षिक खेलकूद के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पुरुषों की ऊंची कूद में जतिन प्रथम, सलीम द्वितीय और एलन तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में सैजल प्रथम, स्वाति द्वितीय और हसीना तृतीय स्थान पर रहीं।
महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा व हुनर के रंग बिखेरे और अपने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार एवं संयोजक डॉ. बलविंदर सिंह की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

400 मीटर महिला दौड़ में प्रीति प्रथम, सैजल द्वितीय और हसीना तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में सलीम प्रथम, निर्भय द्वितीय और कविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर पुरुष दौड़ में सलीम प्रथम, विश्वजीत द्वितीय और कविंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद महिला में सैजल प्रथम, शिखा द्वितीय और निरू तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों के गोला फेंक पुरुष में चमनदीप प्रथम, यादविंद्र सिंह, आशीष तृतीय स्थान पर रहे।
चक्का फेंक पुरुष में चमनदीप प्रथम, कविंद्र द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में स्वाति प्रथम, कविता द्वितीय और सैजल तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं 100 मीटर पुरुष दौड़ में हर्ष कुमार प्रथम, सलीम द्वितीय और रिषित तृतीय स्थान पर रहे। रस्सा कस्सी, महिलाओं की थ्री-लेग दौड़, नाॅन टीचिंग पुरुष दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही। सलीम और सैजल को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में धैर्य और अनुशासन से ही व्यक्ति सफल हो पाता है। खेलों में भी धैर्य और अनुशासन ही जीत की पूंजी है। एक अच्छा खिलाड़ी खेल में आई हुई कठिनाइयों से उभरकर जीत का वरण करता है। ऐसे ही जीवन में खेलों जैसी जीवटता रखने वाला व्यक्ति कभी भी नहीं हारता है।

डॉ. बलविंदर सिंह ने कहा कि प्रति वर्ष महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिससे पढ़ाई के साथ-साथ खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य, संयम और साहस का विकास होता है। सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। खेलकूद से एकाग्रता का गुण आता है। प्रो. प्रतिभा और डॉ. रुचिका वधवा ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed