फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jagadhri block wins the Kho-Kho Under-14 championship

Yamuna Nagar News: खो-खो अंडर-14 में जगाधरी खंड विजेता

Tue, 09 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jagadhri block wins the Kho-Kho Under-14 championship
स्पर्धा के दौरान कबड्डी मैच में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : बिछिया बाजार में मकान से अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सांसद खेल महोत्सव की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से महिला व पुरुष वर्ग में करीब एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अंतर्गत छछरौली के राजीव गांधी खेल परिसर में दौड़, खो-खो व कबड्डी की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। खो-खो में जगाधरी खंड ने प्रथम स्थान पाया।
इस दौरान अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में जगाधरी के गांव करेड़ा खुर्द सन्नी ने प्रथम स्थान पाया। सन्नी अपनी आयु वर्ग में सन्नी ने 1500 मीटर की दौड़ 5.30 सेकेंड में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया है। अंडर-17 आयु वर्ग में जगाधरी के उत्तम कुमार और अंडर-19 आयु वर्ग में सरस्वती नगर के सौरभ ने पहला स्थान पाया। लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में व्यासपुर से मयंक प्रथम रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग में छछरौली से भविष्य ने पहला स्थान पाया। वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में जगाधरी के निकुंज प्रथम स्थान पर रहे। लड़कों की खो-खो की अंडर-14 व 17 वर्ष आयु वर्ग में जगाधरी खंड ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर छछरौली खंड रहा। अंडर-17 में जगाधरी खंड ने प्रथम और व्यासपुर ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में सरस्वती नगर ने पहला और जगाधरी ने दूसरा स्थान पाया। लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी में सरस्वतीनगर ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जगाधरी से मनोनीत पार्षद मुख्यातिथि सीमा गुलाटी मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस दौरान सीमा गुलाटी ने कहा कि इस महोत्सव से प्रतिभा दिखाने के लिए खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिला है। जिले के विजेता संसदीय क्षेत्र की स्पर्धा में भाग लेंगे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने व नियमित खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्पोर्ट्स क्लब प्रधान संजीव सैनी, कोच रमनजीत सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने बदला प्रतियोगिता का स्थान

सांसद खेल महोत्सव की एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं जिले के सबसे बड़े मैदान तेजली खेल परिसर में करवाई जानी थीं। परंतु तेजली खेल परिसर के हालात देखकर आयोजन समिति ने आनन-फानन में कार्यक्रम स्थल बदल दिया। इसे लेकर समिति ने खेल परिसर का दौरा किया तो पाया कि वहां पर खिलाड़ियों के लिए किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। शौचालय व पानी तक की खेल परिसर में सुविधा नहीं है। ऐसे में समिति ने यहां प्रतियोगिताएं करवाने से मना कर दिया। इसे लेकर खेल प्रतियोगिता के जिला प्रभारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, नोडल अधिकारी कोच डॉ. गोपाल सिंह सहित समिति के अन्य सदस्यों ने एक दिन पहले खेल परिसर का दौरा किया था। परंतु यहां के हालात देखकर वे दंग रह गए। डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ऐसे में यदि खिलाड़ी यहां आते तो भारी परेशानी झेलनी पड़ती। वहीं, खो-खो व कबड्डी की प्रतियोगिता जगाधरी के आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई जानी थी। परंतु विद्यालय में परीक्षाएं होने के कारण प्रतियोगिताएं छछरौली के राजीव गांधी मैदान में करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स, खो-खो व कबड्डी की प्रतियोगिता छछरौली मैदान में होगी। क्रिकेट प्रतियोगिता सेक्टर-18 स्थित एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी में करवाई जाएगी।

स्पर्धा के दौरान कबड्डी मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

स्पर्धा के दौरान कबड्डी मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : बिछिया बाजार में मकान से अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी।

स्पर्धा के दौरान कबड्डी मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

स्पर्धा के दौरान कबड्डी मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : बिछिया बाजार में मकान से अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed