फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jaanu murder case - two accused and arrested

जानू हत्याकांड - दो आरोपी और गिरफ्तार, रिमांड पर लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jaanu murder case - two accused and arrested
यमुनानगर। कांग्रेसी एवं दलित नेता चूना भट्टी निवासी राजिंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव मथाना निवासी अजय पांचाल व अग्रसेन कॉलोनी निवासी दमन अरोड़ा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे वारदात में प्रयुक्त कार, रॉड व डंडे बरामद किए जाएंगे। इससे पहले मामले में कुरुक्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी हरपाल और उमरी निवासी नीतेश को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी सचिन पंडित सहित अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को मुख्य आरोपी सचिन पंडित, सुमित राणा और मनोज उर्फ शंटी को गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए हुए हैं। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन भी किया गया है। पुलिस जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। केस की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के सदस्य राजेश राणा ने बताया कि आरोपी दमन और अजय को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि जानू पर गोलियां सचिन, सुमित और मनोज ने चलाई थी, जबकि अन्य बदमाशों ने उस पर रॉड व डंडों से हमला किया था।
विज्ञापन

ये है मामला -
कांग्रेसी नेता राजेंद्र वाल्मीकि का बेटा जानू फाइनेंस का काम करता था। 15 अप्रैल की रात को जानू अपने दोस्तों के साथ जगाधरी के निजी पैलेस में विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी रौनक सिंह के शादी समारोह में शामिल होने गया था। जैसे ही जानू शादी समारोह से बाहर निकला तो उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई थी। गोलियों की आवाज सुनकर शादी समारोह से लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां जानू व उसके तीन दोस्त खून से लथपथ पड़े मिले। चारों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जानू को मृत घोषित कर दिया था। मामले में पुलिस ने सुढल निवासी सचिन पंडित, उन्हेड़ी निवासी सुमित और भाटिया नगर निवासी मनोज को नामजद करते हुए 22 युवकों पर हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने 17 अप्रैल को कुरुक्षेत्र निवासी हरपाल व मितेश को गिरफ्तार किया था। वहीं अब अजय और दमन को काबू किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सचिन, सुमित व मनोज समेत करीब 18 आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed