{"_id":"57c9d2df4f1c1b5a212cc69a","slug":"jaam-pole-police-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा लगाने का विरोध करने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभा लगाने का विरोध करने पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौरा। डंपर द्वारा बिजली का खंभा तोड़े जाने के बाद शुक्रवार को जब बिजली कर्मचारी बिजली का नया खंभा लगाने लगे तो एक दुकानदार इसके विरोध में खड़ा हो गया। जिसके कारण बिजली कर्मचारियों को इस खंभे को लगाने का काम रोक देना पड़ा। सारी रात बिजली गुल रहने से परेशान रहे वाल्मीकि बस्ती वासियों की इस बात की खबर मिलते ही उन्होंने बस अड्डा चौक पर जाम लगा दिया। वाल्मीकि समाज के प्रधान सुमित, संदीप, प्रदीप, लक्की, सुरेंद्र, बंटी व मोहित ने कहा कि सारी रात बिजली गुल रहने से उन्हें बहुत परेशानी हो रही है।
इसके बावजूद यह दुकानदार बिजली का खंभा न लगने देकर बिजली आपूर्ति बहाली में देरी करवा रहा है। जाम की खबर मिलते ही एसएचओ सचिन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वाल्मीकि बस्ती वालों को जाम न लगाने का आग्रह करते हुए खंभा लगाने का विरोध करने वाले दुकानदार को भी ऐसा न करने के लिए समझाया। इसके बाद वाल्मीकि बस्ती वासियों ने भी बिजली निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर खंभा लगवाने में मदद की।