फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   iti

आईटीआई में लगेगा शिक्षुता मेला, 400 से ज्यादा अप्रेंटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
iti
यमुनानगर। आईटीआई पास कर चुके व रोजगार ढूंढ रहे प्रशिक्षार्थियों के लिए खबर अच्छी है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में शिक्षुता मेला लगाया जा रहा है। जिसके तहत प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा। यह शिक्षुता मेला 21 अप्रैल को नोडल यमुनानगर आईटीआई में लगेगा। आईटीआई कर चुके प्रशिक्षुओं के यह अच्छा मौका है। जिसके तहत विभिन्न नामी कंपनियां प्रशिक्षुओं का चयन करेंगी। चयनित प्रशिक्षुओं को कंपनियों में काम करने का मौका दिया जाएगा। आईटीआई करने के बाद अप्रेंटिस से वंचित रह गए प्रशिक्षुओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। आईटीआई में शिक्षुता मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसमें सरकारी व निजी आईटीआई के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस शिक्षुता मेले में प्रदेश सहित पंजाब, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की कंपनियां पहुंच रही हैं। मेले में प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। जिसके बाद उनका चयन होगा। मेले में एशिया की नामी इस्जेक कंपनी सहित मशहूर चंद्रपुर वर्कस, लार्क इंजीनियरिंग, गोदरेज एप्लाइंस, स्वराज महिंद्रा, एलिना ऑटो, कांगारु प्रा. लि., महावीर पॉलिमर, टेक्नोप्लास्ट नामी सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

पास प्रशिक्षु ही ले सकेंगे भाग
मेले के नियम के अनुसार इसमें केवल आईटीआई पास प्रशिक्षु ही भाग ले सकेंगे। छात्रों के साथ छात्राएं भी मेले में शामिल हो सकती हैं। वहीं इसमें वे विद्यार्थी ही शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने अप्रेंटिस नहीं की है या अभी नहीं कर रहे हैं। अप्रेंटिस न कर पाने वालों के लिए यह अच्छा अवसर है। वहीं अप्रेंटिस कर रहे विद्यार्थियों को साक्षात्कार में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
400 ज्यादा को मिलेगा मौका
इस मेले में पहुंचने वाली कंपनियां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। एक कंपनी में तीन से ज्यादा श्रेणियों की जरूरत पूरा करने को साक्षात्कार होगा। आने वाली 15 कंपनियों में 400 सौ से ज्यादा अप्रेंटिस पदों के लिए प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा गोदरेज अप्लाइंज कंपनी की सीट हैं। जिसमें रेफ्रिजरेशन एंड एयरकंडीशिंग के प्रशिक्षुओं के लिए सीट है।

-----
कोई भी दे सकता है साक्षात्कार
आईटीआई के प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि इस शिक्षुता मेले में कोई प्रशिक्षु साक्षात्कार दे सकता है। इसके लिए उसके साक्षात्कार के नियमों को पूरा करना होगा। इसके लिए किसी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं है। इसमें सीधे साक्षात्कार होगा। इसके लिए प्रशिक्षुओं को अपने प्रमाण पत्र लेकर संस्थान लगने के समय पर पहुंचना होगा। यह मेला सरकारी के साथ निजी आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed