फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI student commits suicide by jumping in front of train in Yamunanagar

यमुनानगर: मां ने नशा करने से रोका तो ITI के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Tue, 21 Jun 2022 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 02:34 AM IST
सार

यमुनानगर में पांसरा फाटक के पास की घटना है। ट्रेन चालक की मेमो पर मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
ITI student commits suicide by jumping in front of train in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में पांसरा फाटक के पास आईटीआई के छात्र ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

 
दुर्गा  गार्डन निवासी मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई आईटीआई में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ाई में कमजोर था और कभी-कभी नशा भी करता था। रविवार शाम को मां ने इसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। जिसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि उन्हें मेमो के माध्यम से सूचना मिली थी कि पांसरा रेलवे फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि रेलवे लाइनों के बीच क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास से मिले दस्तावेज व मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया। मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नशा करने पर मां ने उसे डांटा था। जिसके बाद वह घर से चला गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया गया है। मामले में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed