फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: Fifth phase of admission from today, Yamunanagar

आईटीआई : दाखिले का पांचवां चरण आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ITI: Fifth phase of admission from today, Yamunanagar
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर की इमारत। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिले के प्रति विद्यार्थियों का रुझान कम होने से चार चरणोें में सीटें नहीं भर सकीं। इस पर विभाग की ओर से पांचवां चरण चलाया जा रहा है। यह चरण 21 से 26 नवंबर तक चलेगा। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विभाग की योजना के अनुरूप दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में होनी थी। प्रक्रिया के चारों चरण पूरे हो चुके हैं, लेकिन आईटीआई की आधी सीटें अभी भी खाली हैं। इसका सबसे बड़ा कारण पंजीकरण के बाद आवेदन और दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने में विद्यार्थियों का रुझान न होना है। चारों चरण की जारी सूची में शामिल विद्यार्थियों में से मात्र 75 प्रतिशत ने ही दाखिला लिया है। सीट न भर पाने के कारण विभाग ने विद्यार्थियों को दाखिला पाने के लिए एक और मौका दिया है।
विज्ञापन

विभाग के शेड्यूल के अनुसार पांचवां चरण 21 नवंबर को शुरू होगा। योजना के अनुरूप कार्य हुआ तो यह चरण 26 नवंबर को समाप्त होगा। 21 नवंबर को पोर्टल पर दाखिला के लिए सीट दिखाई जाएंगी और विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 22 व 23 नवंबर को त्रुटियां ठीक कर बदलाव किए जाएंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 24 नवंबर से दस्तावेजों की जांच शुरू होगी और 26 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें चरण में केवल नए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य किसी प्रकार के आवेदन नहीं लिए जाएंगे। पांचवें चरण की प्रक्रिया का पता चलने के बाद विद्यार्थी इसे फीस जमा करवाने का विशेष चरण समझ रहे हैं. जबकि यह चरण दाखिला प्रक्रिया का नया चरण है। जिसमें नए आवेदन, दस्तावेज जांच और इसी चरण में दाखिला पाने वालों की फीस जमा की जाएगी।
किस चरण में हुए कितने दाखिले
आईटीआई में पहली बार रिकार्ड पंजीकरण हुए। इस सत्र के लिए प्रमुख आईटीआई संस्थान में कुल 1320 सीट हैं। जिसके लिए 13250 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। पहले चरण में 747 में मात्र 410 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। दूसरे चरण में कुल 399 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी, जिसमें से सिर्फ 221 ने ही दाखिला करवाया।तीसरे चरण की प्रक्रिया में 534 को सीट दी गई, जिसमें से कुल 265 ने ही प्रवेश लिया। चौथे चरण में कुल 440 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। इनमें से मात्र 251 ने दाखिला लिया।

विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया के लिए पांचवां चरण चलाने की अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए निदेशालय से पत्र प्राप्त हुआ है। दाखिला के लिए आवेदन करने से चूक गए विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। यह चरण 21 से 26 नवंबर तक चलेगा। - मनदीप सिंह बेनीवाल, आईटीआई प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed