फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI admission schedule changed, now registration will be done for seven more days

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले का बदला शेड्यूल, अब सात दिन और होंगे पंजीकरण

Sat, 21 Jun 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
ITI admission schedule changed, now registration will be done for seven more days
यमुनानगर। आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल बदल दिया गया है। पहले जारी शेड्यूल में पंजीकरण की आखिरी तारीख 20 जून तय थी, पर नए शेड्यूल अनुसार सात दिन और यानी 27 जून तक पंजीकरण हो सकेंगे।साथ ही पुराने शेड्यूल में जो पहली मेरिट सूची 30 जून को जारी होनी थी, वह नए शेड्यूल पर तीन जुलाई को जारी होगी। साथ ही तीन से आठ जुलाई तक दस्तावेजों की जांच सहित फीस जमा कराने से सीट अलॉटमेंट तक की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

पुराने शेड्यूल में 20 जुलाई यानी शुक्रवार पंजीकरण का आखिरी दिन था, इसलिए सुबह से शाम तक जिले की आईटीआई में पंजीकरण के लिए काफी संख्या में आवेदक जुटे नजर आए। सबसे ज्यादा आवेदकों की संख्या नोडल आईटीआई में दिखी। इस राजकीय आईटीआई यमुनानगर में अकेले शुक्रवार के दिन 1093 पंजीकरण हुए। इससे गुरुवार तक जो पंजीकरण संख्या 4967 थी, वह शुक्रवार को बढ़कर 6060 पर पहुंच गई। इस तरह आईटीआई की 32 ट्रेड की 83 यूनिट में 1348 सीटों से साढ़े चार गुना अधिक आवेदन हो गए। यह संख्या अभी और बढ़ेगी, चूंकि शुक्रवार शाम निदेशालय ने आईटीआई में पंजीकरण अवधि बढ़ाने सहित दाखिले की प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी कर दिया।
विज्ञापन

-----------------
सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आवेदन-
आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सबसे ज्यादा किशोर व युवाओं ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। स्टाफ की मानें तो इस ट्रेड की एक-एक सीट पर पांच से छह दावेदार हैं। ऐसे ही कोपा, वायरमैन, वेलडर, टर्नर, प्लम्बर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रैक्टर व मशीन टूल मैकेनिक, मशीनिस्ट, फाउंड्री मैन, फिटर, वुड वर्क टेक्नीशियन, सेविंग टेक्नोलॉजी, एसएसए हिंदी व अंग्रेजी जैसी ट्रेड में इस बार ज्यादा रूझान दिखा है। इनमें भी एक-एक सीट के कई दावेदार है। इससे 30 जून को जारी होने वाली मेरिट सूची में कड़ा मुकाबला दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी, मेरिट की तैयारी-
यमुनानगर की राजकीय आईटीआई के प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने बताया कि नए शेड्यूल मुताबिक आईटीआई में पंजीकरण 27 जून तक हो सकेंगे। तीन जुलाई से मेरिट कम सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया से पहला चरण शुरू होगा। तीन से पांच व सात जुलाई को संस्थान स्तर पर दस्तावेजों की जांच होगी। साथ ही तीन से आठ जुलाई को फीस जमा कराई जा सकेगी।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed