फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It is not easy to go to Punjab, people are worried

Yamuna Nagar News: पंजाब जाना नहीं आसान, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
It is not easy to go to Punjab, people are worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब जाना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। किसी को वहां काम से जाना है तो किसी को सगे संबंधियों के यहां शादी समारोह में शामिल होने जाना है। ऐसे में एक ओर रोडवेज बसें पंजाब जा नहीं रही हैं, वहीं जिले की सहकारी बसों के परमिट भी अंबाला तक ही है। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से पंजाब की ट्रेनों में स्लीपर में वेटिंग और सामान्य बोगियों में भीड़ नजर आ रही है, जिस बीच चढ़ना ही लोगों को टेढ़ी खीर लग रहा है। ऐसे में लोग पंजाब की सगाई, शादियों के कार्यक्रम में जाना रद्द कर रहे हैं या डायवर्ट रूटों से टैक्सी व टूरिस्ट बसों में कई किमी. अतिरिक्त घूमकर जा रहे हैं, जिसमें उन्हें कई गुना अधिक खर्च करना पड़ रहा है। बता दें हरियाणा रोडवेज बसों की यमुनानगर से पंजाब में पटियाला, अमृतसर और आगे जम्मू में कटरा तक सर्विस है, पर किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के ऐलान के मद्देनजर 11 फरवरी से पटियाला, अमृतसर व कटरा की रोडवेज बसें बंद हैं। रोडवेज बसें अंबाला या चंडीगढ़ वाया पंचकुला तक जा रही हैं। जिले की सहकारी समितियों की बसें भी अंबाला तक ही हैं। ऐसे में गत आठ दिन से बसों के बजाय लोग ट्रेनों से पंजाब जाने को यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन का रुख कर रहे हैं, पर स्टेशन से दिन में पंजाब की इक्का-दुक्का ट्रेनें हैं, इसलिए लोगों की सुबह निकल शाम तक पंजाब पहुंचने की योजना विफल हो रही है। करीब दो दर्जन पंजाब की ट्रेनें शाम बाद से रात व अल सुबह तक हैं, उनमें भी कोहरे के चलते फरवरी के आखिर तक रद्द हैं। ऐसे में बची ट्रेनों की सामान्य बोगियों में भीड़ व स्लीपर में वेटिंग बढ़ गई है।
टैक्सी चालक जाने से कतरा रहे, प्रति टूरिस्ट बस का लुधियाना का 28 हजार खर्च
बसें बंद होने व ट्रेनों की कमी के साथ ज्यादातर टैक्सी चालक अप्रिय घटना के भय से पंजाब की बुकिंग नहीं पकड़ रहे। टूरिस्ट बसें भी डायवर्ट रूटों से पंजाब आ-जा रही हैं। संगठन के प्रधान तरसेम सिंह गोगा ने बताया कि सहकारी समिति की बसों के परमिट अंबाला तक हैं और टूरिस्ट बसें वाया बरवाला, डेराबस्सी राजपुरा व अन्य डायवर्ट रूटों से आ-जा रही हैं। इसमें प्रति 52-56 सीटर टूरिस्ट बस का लुधियाना तक का 28 हजार खर्च बनता है।
विज्ञापन


पंजाब से शादी समारोह का निमंत्रण, नहीं जा पा रहे
विजय कॉलोनी के विकास जैन ने कहा कि पंजाब से रिश्तेदार के यहां शादी समारोह है। जहां परिवार का जाना है, पर पंजाब के लिए यमुनानगर से रोडवेज बसें नहीं हैं और रेलवे स्टेशन से ट्रेनें भी नाममात्र हैं। उनमें भी भीड़ व वेटिंग है। रिजर्वेशन कराने गए, पर टिकट कंफर्म नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाया था घूमने का कार्यक्रम, करना पड़ा रद्द
जगाधरी की इंदिरा कॉलोनी निवासी हरीश वर्मा ने बताया कि लुधियाना में साले की शादी का समारोह है। जिसका निमंत्रण आने के बाद से समारोह में जाने की तैयारी चल रही है। लेकिन अब पता लगा कि रोडवेज बसें पंजाब जा नहीं रहीं और ट्रेनों के स्लीपर में भीड़ व सामान्य बोगियों में भीड़ हैं।


पंजाब के पटियाला, अमृतसर व जम्मू के कटरा रूटों पर डिपो की बसें नहीं जा रहीं। चंडीगढ़ के लिए भी वाया पंचकुला बसें जा रही हैं।- संदीप सैनी, यातायात प्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed