फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Issues of development, cleanliness and hygiene will be raised in the first meeting of the corporation house

Yamuna Nagar News: निगम सदन की पहली बैठक में उठेंगे विकास, सफाई और स्वच्छता के मुद्दे

Wed, 02 Apr 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Issues of development, cleanliness and hygiene will be raised in the first meeting of the corporation house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम सदन की पहली साधारण बैठक दो अप्रैल यानि आज ग्रे प्लेकिन होटल में होगी। बैठक नगर निगम मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, स्वच्छता व सौंदर्यीकरण पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा शहर से संबंधित व विभिन्न पार्षदों की तरफ से आए 21 प्रस्तावों पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक में नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त निगम आयुष अशोक कुमार समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहेंगे। पूर्व सदन का कार्यकाल छह जनवरी 2024 को खत्म हो गया था। तब से बिना सदन के निगम आयुक्त आयुष सिन्हा की देखरेख में शहर में विकास कार्य व अन्य कार्य किए जा रहे थे। बीती दो मार्च को नगर निगम के चुनाव हुए थे। इसके बाद 12 मार्च को निगम चुनावों के परिणाम आए थे।
विज्ञापन

सुमन बहमनी मेयर चुनी गई थी। 26 मार्च को शपथ लेने के साथ ही निगम को नया सदन मिल गया था। अब नए सदन की पहली बैठक बुधवार को ग्रे पेलिकन होटल में होगी। जिसमें शहर के सभी वार्डों में होने वाले विकास कार्यों पर वार्ड पार्षद चर्चा करेंगे। मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में होनी वाली बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, स्वच्छता व सुंदरीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा


- शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना। मानसून से पहले शहर के सभी मुख्य नालों की सफाई करना ताकि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से बचा जा सके।
- सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया जाए, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा सके।

- नगर निगम, यमुनानगर जगाधरी के क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं का समाधान किया जाए।
- शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से रोकने के लिए उनकी नसबंदी की जाए।
- नगर निगम के सभी वार्डों व बाजार एरिया को स्ट्रीट लाइट से जगमग किया जाए। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए नगर निगम द्वारा कोई हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।

-शहर को सुंदर बनाने के लिए जगाधरी शहर में भी डेकोरिटिव लाइटें लगाई जाएं।

- नगर निगम के पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाए। जिन पार्कों में झूले नहीं है, उनमें झूलों की व्यवस्था की जाए।
- नगर निगम की सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त किया जाए ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
- सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में 25 लाख तक के विकास कार्य कराने के लिए सूची उपलब्ध कराएं। उनको तीन माह के अंदर अंदर कराया जाए।
- नगर निगम के शहीद भगत सिंह चौक स्थित कार्यालय व जगाधरी स्थित निगम कार्यालय की मरम्मत कराकर पेंट किया जाए।

- वार्डों में चल रहे विकास कार्यों व जो कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं उनकी वार्ड वाइज सूचना पार्षदों को दी जाए।

- नगर निगम के तीनों कार्यालयों में पीने के पानी व शौचालयों की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
- नगर निगम क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उनको निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करवाया जाए।

- नगर निगम क्षेत्र के मुख्य बाजारों में जो शौचालय हैं, उनकी मरम्मत की जाए, जहां नहीं है वहां नये शौचालयों का निर्माण किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

- नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में सार्वजनिक स्थान पर लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए।
- प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करने में आ रही समस्याओं का जल्द से जल्द दूर किया जाए। प्रॉपर्टी आईडी में लग रहे ऑब्जेक्शन को एसओपी के मुताबिक ही रिवर्ट किया जाए।

- नगर निगम क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों को वैध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए, जिन कॉलोनियों को ड्रोन सर्वे हो चुका है उन कॉलोनियों को जल्द से जल्द वैद्य किया जाए, ताकि उनमें विकास कार्य कराए जा सके।

- नगर निगम के आमजन की समस्या के निवारण के लिए वार्ड वाइज समाधान शिविर लगाए जाएं।

- नगर निगम के वैध हुए क्षेत्र में सीवरेज डाला जाए।
- नवनिर्वाचित सभी पार्षदों के घर की मुख्य गली पर संबंधित पार्षद के नाम के बोर्ड लगवाए जाएं।
- नगर निगम कार्यालयों में पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed