फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   IPS will be made from 1.48 crores, there will be no water logging

1.48 करोड़ से गांव पांसरा में बनेगा आईपीएस, जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
IPS will be made from 1.48 crores, there will be no water logging
वार्ड नंबर 12 में अब बारिश के बाद जल भराव की स्थिति नहीं रहेगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से 1.48 करोड़ की लागत से गांव पांसरा में इंटरमीडिएट पंपिग स्टेशन यानि आईपीएस का निर्माण किया जाएगा। इस पंपिंग स्टेशन को बाड़ी माजरा एसटीपी से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से क्षेत्र में जमा होने वाले पानी को एसटीपी में भेजा जाएगा। इससे क्षेत्र में गंदे व बरसाती पानी की निकासी की समस्या दूर होगी। हाल ही में हुई नगर निगम सदन की बैठक में पांसरा में आईपीएस बनाने की स्वीकृति मिली थी। जल्द ही टेंडर जारी कर आईपीएस का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल नगर निगम के वार्ड नंबर 12 में कई ऐसे गांव व कॉलोनियां हैं, जहां बरसाती सीजन में जलभराव हो जाता था। साथ ही सड़कों पर भी पानी एकत्रित हो जाता था। जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था। कई बार लोगों को हादसों का शिकार होते थे। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से करीब एक साल पहले बाड़ी माजरा में आईपीएस का निर्माण शुरू किया गया था। जो अभी निर्माणाधीन है। अब वार्ड 12 में ही पांसरा के नजदीक आईपीएस बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से बारिश होने पर क्षेत्र का बरसाती पानी पंपिग द्वारा बाड़ी माजरा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाया जाएगा। वार्ड नंबर 12 में दो आईपीएस लगने से यहां होने वाले जलभराव की दिक्कत से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान का कहना है कि आईपीएस बनने से जलभराव की समस्या दूर होगी और आगामी सीजन में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे पांसरा, बाड़ी माजरा रोड व आसपास रहने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। मेयर मदन चौहान का कहना है कि वार्ड नंबर 12 में जलभराव की अब समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पांसरा में आईपीएस का निर्माण करवाया जाएगा। सदन की बैठक में पांसरा में आईपीएस बनाने की स्वीकृति दी गई थी। जल्द ही टेंडर जारी कर इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।-अजय तोमर, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed