फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Inverter-battery sales rose by 25 percent during the summer

Yamuna Nagar News: गर्मी में इनवर्टर-बैटरी की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़ी

Sun, 19 Jul 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Inverter-battery sales rose by 25 percent during the summer
ईशमपाल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भीषण गर्मी में इनवर्टर और बैटरियों की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बार-बार बिजली कटौती और लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों के लिए नए इनवर्टर सिस्टम लगवा रहे हैं। विक्रेताओं का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री में करीब 25 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है।
शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित इलेक्ट्रिकल और बैटरी की दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ लगी हुई है। खासकर लंबा बैकअप देने वाली ट्यूबलर बैटरियों की मांग सबसे अधिक है। लोग चाहते हैं कि बिजली गुल होने पर पंखे, कूलर, लाइट और जरूरी उपकरण कई घंटों तक चलते रहें।
विज्ञापन

इससे छोटी क्षमता की बजाय अधिक क्षमता वाली बैटरियों को प्राथमिकता दी जा रही है। विक्रेताओं के अनुसार सामान्य घरेलू उपयोग के लिए इनवर्टर की कीमत करीब 4500 रुपये से शुरू होकर सात हजार रुपये तक है। वहीं बैटरियों की कीमत क्षमता और ब्रांड के अनुसार करीब 10 हजार से 20 हजार रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनवर्टर और बैटरी का पूरा सेट अब 14 हजार से 20 हजार रुपये तक मिल रहा है। दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा यमुनानगर की स्थानीय निर्माण इकाइयों से भी इनवर्टर और बैटरियों की नियमित आपूर्ति हो रही है। ग्राहकों का रुझान अब लंबी वारंटी और बेहतर बैकअप वाले मॉडल की ओर बढ़ा है।
बैटरी कारोबारी शम्मी, संजय, राजा, अमृत, संजू व गुजराल बैटरी हाउस के संचालकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे माल, विशेषकर लेड की कीमतों में बढ़ोतरी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। इसके चलते पिछले कुछ महीनों में बैटरियों की कीमतों में कई बार संशोधन किया गया है। साथ ही पुरानी बैटरियों के स्क्रैप का मूल्य भी बढ़ा है।
बावा इलेक्ट्रिकल्स संचालक मोनू बावा ने कहा कि जो बैटरी पहले 10 हजार रुपये में मिलती थी, उसकी कीमत अब 10,500 रुपये हो गई है। 12,500 रुपये वाली बैटरी अब 13 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इनवर्टर की कीमत भी चार हजार से बढ़कर करीब 4,500 रुपये हो गई है। पहले जो इनवर्टर-बैटरी सेट 15 हजार रुपये में लग जाता था, अब उसी पर करीब 18 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
स्क्रैप के दाम 15 प्रतिशत बढ़े
नंदा बैटरी हाउस संचालक हरप्रीत सिंह पुरानी बैटरी के स्क्रैप का भाव पहले 115 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 132 रुपये प्रति किलो हो गया है। स्क्रैप के दाम में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी आई है, जिससे एक्सचेंज कराने वाले ग्राहकों को कुछ लाभ मिल रहा है।

पुराना हमीदा निवासी कंवरपाल सिंह ने बताया कि पुरानी बैटरी बदलवाने आया था, लेकिन नई बैटरी के दाम बढ़े हुए मिले। पुरानी बैटरी के एक्सचेंज का रेट भी थोड़ा बढ़ा है, इसलिए पुरानी बैटरी देकर नई बैटरी खरीद रहा हूं।


गांव दड़वा के ईशमपाल ने बताया कि गर्मी में बिजली कटौती बढ़ने से घर में इनवर्टर लगवाना जरूरी हो गया है। पंखे और अन्य उपकरण चलाने के लिए बैकअप की जरूरत पड़ रही है। कीमत बढ़ने के बावजूद मजबूरी में नया सेट खरीदना पड़ रहा है।

तेजली कॉलोनी के मुकेश कुमार ने बताया कि रात में बिजली कटने से काफी परेशानी होती थी। बच्चों की पढ़ाई और गर्मी से राहत के लिए उन्होंने नया इनवर्टर-बैटरी सेट लिया है। पिछले साल की तुलना में दाम कुछ ज्यादा हैं। सुविधा के लिए खरीदारी करनी पड़ी।


चोपड़ा गार्डन निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि पुरानी बैटरी खराब होने के बाद नई लेने पहुंचे थे। बैटरियों के दाम बढ़े हुए मिले। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की जरूरत ज्यादा होती है, इसलिए बेहतर बैकअप वाली बैटरी लेना जरूरी हो गया है।

ईशमपाल।

ईशमपाल।

ईशमपाल।

ईशमपाल।

ईशमपाल।

ईशमपाल।

ईशमपाल।

ईशमपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed