फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   international yog day

ढाई हजार लोगों ने एक साथ किया योग

Mon, 22 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Mon, 22 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
रविवार को जब भारत के साथ पूरा विश्व योग दिवस मना रहा था तो जिले के तेजली खेल परिसर में भी जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें प्रशासन के अधिकारियों के साथ लोगों ने योग कर इसके महत्व को जाना। करीब ढाई हजार लोगों ने एक साथ योग का प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा संख्या स्कूलों व कॉलेज के एनसीसी, एनएसएस व स्काउट विद्यार्थियों और शारीरिक शिक्षकों की रही। विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मध्यकाल में लुप्त हुई योग विद्या  आधुनिक काल में फिर से जीवित हुई है जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। योग से हम कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन


 डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है। हमें एक बार फिर से इसे जीवन का अंग बनाना होगा। पतंजलि योग पीठ के जिला प्रभारी जय कुमार, मनोज फतेहगढ़, भारत स्वाभिमान के प्रभारी सुंदर लाल, महिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी निशा गुलाटी, महिला भारत स्वाभिमान की प्रभारी प्रियंका बक्क्षी, योग शिक्षक अनिता जुनेजा, महिंद्र सिंह, अनूप सिंह ने योग क्रियाओं का संचालन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य रूप से एसपी अरुण सिंह, एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी, नगराधीश बिजेंद्र सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल बहमनी, जिला खेल अधिकारी परमिंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सतीश भारद्वाज, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी, जिला वन अधिकारी रविंद्र धनखड़, जगाधरी के तहसीलदार दर्शन कुमार, नायब तहसीलदार जयभगवान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोजी मलिक, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश त्यागी, रामेश्वर चौहान, निलय सैनी सहित आयुष व खेल, पुलिस, शिक्षा व अन्य विभागाें के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगों से मुक्ति दिलाता है योग : अनुजा रावत
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज व होस्टल, डीएवी पब्लिक स्कूल और टीडीटीआर डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथैरेपी में कॉलेज के योग विभाग तथा एनएसएस यूनिट ने योग शिविर लगाया। कॉलेज के स्टाफ व छात्राओं को योग क्रियाएं कराई गईं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. अनुजा रावत ने बताया कि साधकों को गर्दन के अभ्यास कराए गए। इसके बाद कटि संचालन तथा घुटनों के अभ्यास कराए गए। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। योगाचार्य सचिन कांबोज व योग प्रशिक्षिक रूबी राणा ने बताया कि योग से हमें शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक व सामाजिक स्वास्थ्य की संतुष्टि मिलती है।

नेहरू पार्क में सात दिवसीय योग शिविर का समापन
नेहरू पार्क में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर का समापन रविवार को हो गया। यह आयोजन वार्ड नंबर-8 की पार्षद संगीता सिंघल व कुलदीप दुग्गल की ओर से किया गया। शिविर में खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सभी लोगों ने अंतिम दिन जोश के साथ योगाभ्यास किया। शिविर में प्रभाकर शर्मा ने योग गुरु की भूमिका निभाई और कहा कि योग में वह ताकत है, जो कोई भी रोग दूर कर सकता है।
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन : विधायक

बिलासपुर अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
उपमंडल स्तर पर बिलासपुर की अनाज मंडी में योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि साढौरा के विधायक बलवंत सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पूजा चावरिया ने की। पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक सुखबीर आर्य व जोगिंद्र सिंह ने प्रतिभागियों योगासन व प्राणायाम कराए। शिविर में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियाें सहित क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने भी हिस्सा लिया।
विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा व संस्कृति की अमूल्य देन है।

योग जीवन जीने की ऐसी पद्धति है, जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाती है। इसलिए योग के लाभ को देखते हुए सभी को नियमित रूप से योग अवश्य करना चाहिए। एसडीएम पूजा चावरिया ने कहा कि योग केवल प्रदर्शन करने तक ही सीमित न हो, बल्कि योग को हमें अपने दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार सुरेश कुमार, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी, सीडीपीओ रेनु चावला, कानूनगो जय सिंह सैनी, एसएचओ रणधीर सिंह, सुशील कुमार पटवारी, पवन शर्मा, गुलजार सिंह, दाता राम, अमर सिंह बाल्टी, विपिन सिंगला, सुरेंद्र बनकट, डॉ. संजीव कुमार, रोबिन अग्रवाल, रवि भूषण, राजेश गर्ग मौजूद रहे।

‘नशे से दूर रहकर समाज की मुख्य धारा से जुडे़’
योग दिवस पर वरिष्ठ नागरिक क्लब सामुदायिक केंद्र सेक्टर-17 हुडा में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी डॉ. अरुण सिंह ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएन हुडा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद योग सेवा संस्थान की अध्यक्ष योगाचार्य निशा सैनी ने की। मंच संचालन वरिष्ठ नागरिक क्लब के सचिव नरेश गुप्ता ने किया।

एसपी ने कहा कि योग व ध्यान जीवन जीने की कला और विज्ञान हैं। इसे अपनाकर हम संपूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें व अच्छा नागरिक बनने का संकल्प लें। हरिद्वार से आए योग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार ने योग से स्वास्थ्य विषय पर विचार प्रकट किए। इनके अलावा योग प्रशिक्षक छवि चौधरी, रिंकी देवी, केसरी, विकास सैनी ने भी उक्त विषय पर विचार व्यक्त किए।

जिला जेल में भी आयोजन
जिला कारागार में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जेल अधीक्षक सुरेंद्र पाल चौहान, उप अधीक्षक जेल जसवंत सिंह, उप अधीक्षक जेल संजय बांगड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक ने सभी बंदियों से कहा कि तन की सेहत, मन की शुद्धता संयमित भावनाएं और आध्यात्मिक जागृति का नाम ही योग है। जेल उप अधीक्षक संजय बांगड़ ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। आयुष विभाग के योग विषेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी व महिला योगाचार्य निशा सैनी की देखरेख में जेल परिसर के खुले प्रांगण में सभी पुरुष व महिला बंदियों व जेल स्टाफ को योग कराया गया।


साधु-संतों ने तालाब में किया जल योग
बिलासपुर। शिवालिक की पहाड़ियाें में स्थित आदिबद्री नारायाण मंदिर में योग दिवस पर योग शिविर लगाया गया। इसमें मंदिर के साधु-संतों सहित आसपास के लोगों ने तालाब में जल योग किया। शिविर का आयोजन महंत विनय स्वरूप व पुजारी पंडित राजस्व शास्त्री की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने जल में होने वाली योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि जिस प्रकार से हम भूमि पर बैठकर योग क्रियाओं का अभ्यास कर उनका लाभ ले सकते हैं, उसी प्रकार हम जल में भी योग क्रियाएं कर सकते हैं। जल में पद्मासन, श्याआसन, मकरासन जैसी क्रियाओं का अभ्यास किया जा सकता है। जल में योग करने से दमा व सांस की बीमारियों से निजात मिलती है। इस मौके पर महंत विनय स्वरूप, अरविंद चतुर्वेदी,  अशोकानंद, प्रेम कुमार सहित अनेक साधु-संत व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed