फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   international yog day

बारिश ने डाला खलल, पंद्रह मिनट में सिमटा योग

Mon, 22 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Mon, 22 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय प्रशासन 15 मिनट की बूंदाबांदी नहीं झेल पाया। सुबह सात बजे से पहले ही जिलास्तरीय कार्यक्रम का समापन कर दिया गया जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुबह सात से लेकर 7:35 बजे तक का समय योग क्रियाओं के लिए निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


इस जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए पांच लाख रुपये का बजट था लेकिन पंद्रह मिनट भी ठीक ढंग से योग नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर एनसीसी अधिकारी और कैडेट निर्धारित मानकों पर खरे उतरते दिखे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तेजली खेल परिसर में जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए सुबह 6 से लेकर 7:35 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। विधानसभा स्पीकर कवंरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 6:30 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इस दौरान स्थानीय प्रशासन में हड़बड़ी मची दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर आसीन योग कराने वालों में हड़बड़ाहट इतनी थी कि उन्होंने अनुलोम-विलोम की जगह भ्रामरी प्राणायाम शुरू करवा दिया। चंद मिनटों के बाद विधानसभा स्पीकर कवंरपाल, डीसी डॉ. एसएस फुलिया तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मंच पर आए। थोड़ी देर की भाषणबाजी के बाद 6:50 बजे कार्यक्रम संपन्न की घोषणा कर दी।

बारिश का हवाला देकर गायब हुए अधिकारी
योग दिवस मनाने के लिए सुबह 6 से 7:35 बजे तक का समय निर्धारित था। इसमें सुबह 7 से लेकर 7:35 बजे तक योग क्रियाएं की जानी थीं लेकिन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी बरसात का हवाला देकर सात बजे से पहले ही अपनी गाड़ियों में बैठकर ग्राउंड से अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

तमाशा बना दिया : एनसीसी अधिकारी
तेजली खेल परिसर में जब सुबह सात बजे से पहले ही कार्यक्रम समापन की घोषणा कर दी, तो सभी बच्चे उठकर रिफ्रेशमेंट लेने के लिए भाग खडे़ हुए। इसके उपरांत एनसीसी का एक अधिकारी भागते हुए मंच के पास पहुंचा और कहने लगा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को तमाशा बनाकर रख दिया।

आकर योग कराओ, मुझे डीसी से नहीं मतलब
निर्धारित समय से पहले कार्यक्रम संपन्न होने पर जब एनसीसी कैडेट्स को योग करने वाला इंस्ट्रक्टर अपने घर चला गया, तो एनसीसी के एक अधिकारी ने उसे फोन कर वापस आने के लिए कहा। साथ ही कहा कि उन्हें डीसी से कोई मतलब नहीं है। डीसी साहब आए और ओके हो गया। हमें तो अपने हिसाब से कार्रवाई करनी है। जिसको (इंस्ट्रक्टर) पैसा देना है, वह घर चला गया। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद इंस्ट्रक्टर ने दोबारा आकर अभ्यास कराया।

भीड़ दिखाने के लिए किया ज्वाइंट कार्यक्रम
स्थानीय प्रशासन ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में भीड़ दिखाने के लिए एनसीसी कैडेट्स के साथ ज्वाइंट कार्यक्रम किया जबकि पहले एनसीसी तथा स्थानीय प्रशासन के कार्यक्रम अलग-अलग होने निर्धारित हुए थे। समय से पहले कार्यक्रम खत्म करने पर एनसीसी अधिकारियों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष दिखा। कार्यक्रम में एनसीसी के 1510 कैडेटों ने शिरकत की जबकि पूरे कार्यक्रम में करीब 2400 लोगों ने शिरकत की। इसमें स्थानीय अधिकारियों की संख्या करीब 25 रही।

कार्यक्रम की झलकियां
कार्यक्रम में करीब 2400 लोगों ने की शिरकत
2700 लोगों के लिए मंगवाई गई थी रिफ्रेशमेंट
विपक्ष के किसी भी नेता व कार्यकर्ता ने नहीं की कार्यक्रम में शिरकत
आयुष विभाग ने बांटें 1000 निमंत्रण
करीब 25 अधिकारियों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
आयुष विभाग ने बच्चों को एक की जगह दो-दो, तीन-तीन थमाई बुकलेट

बारिश की वजह से कार्यक्रम को सात बजे से पहले ही संपन्न करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए क्या समय निर्धारित किया गया था, इस संदर्भ में डीपीआरओ से बात करें।

डॉ. एसएस फुलिया, डीसी, यमुनानगर।


बरसात की वजह से कार्यक्रम निर्धारित समय तक नहीं चला। बूंदाबांदी के कारण सुबह सात बजे से पहले ही कार्यक्रम संपन्न करना पड़ा। विभाग ने 1000 लोगों को निमंत्रण दिया था। कितने लोगों ने हिस्सा लिया, इसका मूल्यांकन किया जा रहा है।
सतपाल बहमनी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed