फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Instructions to officers to resolve complaints

Yamuna Nagar News: अधिकारियों को शिकायतों के निवारण के निर्देश

Sat, 21 Dec 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions to officers to resolve complaints
यमुनानगर। नगर निकाय संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए नगर निगम कार्यालय यमुनानगर व जगाधरी में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को यमुनानगर स्थित नगर निगम कार्यालय में उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान रिहायशी क्षेत्र से पशु डेयरी हटवाने समेत प्रॉपर्टी आईडी संबंधित तीन शिकायतें पहुंचीं।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने हर शिकायतकर्ता की शिकायत को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनकी जांच कर जल्द निवारण करने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि शिविर में पहुंचीं शिकायतों की निगम अधिकारी जांच कर रहे हैं। ये ऐसी शिकायतें हैं जिनमें दस्तावेज, मौके का मुआयना करने व जांच की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जांच के बाद इन समस्याओं का जल्द निवारण किया जाएगा। इनके अलावा शिविर में कुछ लोग लंबित शिकायतें के समाधान के लिए भी पहुंचे जिनका संबंधित अधिकारी ने स्टेटस जांचा। कुछ शिकायतकर्ता परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्या लेकर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed