फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Instructions to file DDR on agency on deficiencies in hospital construction

Yamuna Nagar News: अस्पताल निर्माण में खामियों पर एजेंसी पर डीडीआर दर्ज करने के निर्देश

Sat, 28 Feb 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Feb 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Instructions to file DDR on agency on deficiencies in hospital construction
यमुनानगर। वर्ष 2023 में 105 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए 200 बेड के मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में लगातार सामने आ रही खामियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्माण करने वाली एजेंसी पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

डीसी प्रीति ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अस्पताल निर्माण एजेंसी के खिलाफ डीडीआर दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रीति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि अस्पताल में सभी खामियों की जांच के लिए संयुक्त समिति बनाई जाए। गौरतलब है कि जब से अस्पताल का नया भवन बना है तब से इसमें एक के बाद एक नई खामियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

डीसी ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए अवैध प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई, जन्म-मृत्यु पंजीकरण को संबंधित रजिस्ट्रेशन सेंटर पर दर्ज कराना और पीएनडीटी नियमों के पालन पर भी जोर दिया। डीसी ने बताया कि जनवरी में जिले का लिंगानुपात 1000 पर 961 है। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लारवा जांच, निरोग हरियाणा योजना, एनीमिया से ग्रस्त बच्चों की पहचान, स्कूल और आंगनबाड़ी बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सहित मिशन मोड़ पर काम करने पर भी जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed