{"_id":"68001ee2f5e0822d0e09d677","slug":"instructions-given-to-remove-encroachment-found-on-johar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-136251-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जोहड़ पर मिले कब्जे हटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जोहड़ पर मिले कब्जे हटाने के दिए निर्देश
Thu, 17 Apr 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बुधवार को जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ शादीपुर का दौरा किया। इस दौरान जोहड़ पर कब्जे देख विधायक ने सख्त निर्देश दिए।
अधिकारियों को कब्जे हटवाने के साथ जोहड़ की सफाई के लिए कहा। साथ ही सरकारी स्कूल, छाबड़ा स्वीट हाउस व प्रेमलता के घर के पास जलभराव देख अधिकारियों को जल निकासी कराने के निर्देश दिए। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि जोहड़ से भूजल स्तर ऊपर आता है। इनमें पशु-पक्षी पानी पीकर प्यास बुझाते हैं।
इन जोहड़ की सफाई जरूरी है। साथ ही यह अवैध कब्जों से मुक्त होने चाहिए। भाजपा सरकार में कानून का राज चलता है, जो कानून का उल्लंघन करेगा उसके लिए कानून में सजा देने का प्रावधान है। घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि शादीपुर व पुराना हमीदा में दौरे के दौरान लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। संवाद