फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Instructions for strong advocacy in court

Yamuna Nagar News: अदालत में पुख्ता पैरवी करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Instructions for strong advocacy in court
यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस अब अदालत में भी संगीन मामलों की पुख्ता पैरवी करेगी। इसके लिए एसपी ने सभी थानेदारों को संगीन मामलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिसे देखते हुए एसपी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटनाओं पर विराम लगाने के लिए अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसके साथ ही ही उन्होंने कहा कि जो अपराधी पहले से ही जेल में हैं उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। गंभीर प्रवृति के मामलों को चिह्नित किया जा रहा है। जिसमें लूट, हत्या और महिलाओं व पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों को शामिल किया जाएगा। ऐसे प्रकरणों की अदालत में पुख्ता पैरवी की जाएगी। जिससे जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन

वहीं, एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि हाल ही में एक मीटिंग हुई थी। जिसमें अपराधियों को अदालत से सजा दिलाने के लिए पैरवी करने को लेकर चर्चा की गई थी। यमुनानगर में एक अभियान चलाकर ऐसे मामलों में अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed