फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Instructions for speedy disposal of pending revenue matters

Yamuna Nagar News: लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश

Fri, 10 Apr 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Instructions for speedy disposal of pending revenue matters
यमुनानगर। राजस्व वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने राजस्व विभाग के लंबित कार्यों के शीघ्र और प्रभावी निपटान को लेकर अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, मॉडर्न रिवेन्यू रिकॉर्ड रूम, म्यूटेशन, ततिमा अपडेटेशन, पेपरलेस डिमार्केशन, रेवेन्यू कोर्ट केस और एग्रीस्टेक सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

वीरवार को लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि आमजन को समयबद्ध सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में अधिक से अधिक सेल्फ रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा दिया जाए और इसके लिए हेल्पडेस्क स्थापित किए जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ततिमा अपडेटेशन, एग्रीस्टेक, म्यूटेशन और मॉडर्न रिवेन्यू रिकॉर्ड रूम जैसे कार्यों को गति देने के लिए अतिरिक्त संसाधनों के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। रेवेन्यू कोर्ट में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इनके जल्द निपटान पर विशेष जोर दिया। बैठक में उपायुक्त प्रीति ने भी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित म्यूटेशन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और ततिमा अपडेटेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि उच्च स्तर पर समीक्षा के दौरान संतोषजनक परिणाम सामने आ सकें। साथ ही कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, डीआरओ तरुण सहोता, डीडीए आदित्य प्रताप डबास, सभी तहसीलदार व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed