फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Inspected PM Samriddhi Kendras

Yamuna Nagar News: पीएम समृद्धि केंद्रों का किया निरीक्षण

Sat, 11 Apr 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Inspected PM Samriddhi Kendras
किसान केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान खाद के कट्टों की गिनती करते अ​धिकारी। स्वयं
यमुनानगर। भारत सरकार के मुख्य नियंत्रक लेखा कार्यालय की एक टीम ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। यह दौरा आंतरिक लेखा परीक्षा कार्यक्रम के तहत किया गया।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व मुख्य नियंत्रक लेखा संतोष कुमार ने किया। उनके साथ हरियाणा के राज्य डीबीटी समन्वयक राजेश कुमार तथा आंतरिक लेखा प्रकोष्ठ नई दिल्ली के कंसल्टेंट साइबल साहा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किसान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुल 12 रिटेलर, थोक विक्रेता, सहकारी समितियों और कंपनी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का दौरा किया गया। इस दौरान टीम ने विशेष रूप से पॉइंट ऑफ सेल मशीनों, स्कैनर व अन्य आईटी उपकरणों की स्थापना, संचालन और रख-रखाव की स्थिति की जांच की। साथ ही इन उपकरणों के लिए दिए गए प्रोत्साहन की लेखा जांच भी की गई। टीम ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से जुड़े अभिलेखों का सत्यापन किया और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed