फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Innovation plays an important role in a better future for women: Dheeraj Kumar

महिलाओं के बेहतर भविष्य में नवाचार की अहम भूमिका : धीरज कुमार

Tue, 10 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Innovation plays an important role in a better future for women: Dheeraj Kumar
नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर धीरज कुमार जानकारी देते हुए। कॉलेज
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को महिलाओं के बेहतर भविष्य में नवाचार व उद्यमिता की भूमिका विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर धीरज कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।
विज्ञापन

इस दाैरान उन्होंने स्वच्छता के महत्व और कचरा प्रबंधन के संबंध में विभिन्न प्रकार के डस्टबिन के उपयोग के संंबंध में बताया। इस दाैरान स्नेहा सेवा ट्रस्ट की संचालिका ममता सेन विशिष्ट अतिथि रहीं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई सोच, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ममता थापर, मनिका सेठी और नेहा ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed