फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information on employment in the paper industry

Yamuna Nagar News: पेपर उद्योग में रोजगार की दी जानकारी

Tue, 10 Dec 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Information on employment in the paper industry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में सोमवार को पल्प व पेपर उद्योग में नवीनतम विकास एवं नवाचारों पर जानकारी पूर्ण सत्र कराया गया। बतौर प्रमुख वक्ता पीआर रोल्स ओय फिनलैंड से हैरी मैटिला, वेफाप्रेस जर्मनी से अचिम क्नीफेल, न्यू होराइजन एंटरप्राइजेज बेंगलुरु से राघवन एस रत्नम ने हिस्सा लिया।
वक्ताओं ने केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों के लिए रोचक व्याख्यान प्रस्तुत किए। इनमें पल्प व पेपर क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले विद्यार्थियों के लिए बढ़ते रोजगार के अवसरों पर चर्चा की। उनके कॅरिअर के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में कैमिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ अन्य विभागों के फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा ने कहा कि उद्योग विशेषज्ञों के साथ इस तरह की बातचीत न केवल विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान को बढ़ाती है बल्कि उन्हें अपने चुने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करती है। इससे उद्योग व संस्था के बीच के अंतर को कम किया जा सकता है। मौके पर राजेश चावला, कपिल शर्मा, हरप्रीत कौर, तेजिंद्र सिंह, पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed