{"_id":"6a398ce961d226c0d300ccb0","slug":"information-on-consumer-rights-provided-at-the-seminar-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158298-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेमिनार में दी उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेमिनार में दी उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी
Tue, 23 Jun 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
दामला पॉलिटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व स्टाफ। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में दूरसंचार प्रसारण में उपभोक्ता संरक्षण व विकल्प विषय पर उपभोक्ता जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा।
साइबर विशेषज्ञ हेमराज बघेल और कृष्ण वशिष्ठ ने साइबर अपराध, फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी और उपभोक्ता अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को संदिग्ध लिंक और असत्यापित फाइलों से बचने की सलाह दी। वक्ताओं ने बताया कि ट्राई द्वारा स्पैम और फर्जी कॉलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 21 लाख से अधिक मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट किए गए हैं। साथ ही 1600 सीरीज प्रीफिक्स की उपयोगिता भी समझाई गई। सेमिनार में व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, प्राइवेसी सेटिंग्स और साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर व दूरसंचार शिकायत नंबर की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य संजीव सहगल और शिक्षाविद अनिल बुद्धिराजा ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया।