फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information on cancer prevention and treatment

Yamuna Nagar News: कैंसर से बचाव और इलाज की दी जानकारी

Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Information on cancer prevention and treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विश्व कैंसर दिवस पर हिंदू गर्ल्स कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कैंसर की रोकथाम, इसके कारणों व स्वास्थ्य संबंधी कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करना रहा।
डॉ. सोनिया शर्मा ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए जागरूक कार्यक्रम करवाने पर जोर दिया। साथ ही छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। मुख्यवक्ता फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन की डॉ. आरती ने विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके कारण व रोकथाम के उपायों के बारे बताया।
विज्ञापन

उन्होंने शुरुआती पहचान और जीवनशैली में बदलाव से कैंसर के खतरे को कम करने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका बताया। डॉ. नीतिका त्रिवेदी ने कैंसर से बचाव में पोषणयुक्त आहार की भूमिका के बारे बताया। उन्होंने संतुलित आहार, फलों, सब्जियों व संपूर्ण अनाज के महत्व को रेखांकित किया। जंक फूड व प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी। उन्होंने दैनिक आहार योजना के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस की सहायक प्रो. तनु ने प्रेरणादायक फिल्म दिखाई, जिसमें कैंसर मरीजों के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक संघर्षों की कहानी दिखाई गई। लीगल लिटरेसी प्रभारी मीनू शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कानूनों व कैंसर रोगियों के लिए सरकारी योजनाओं व कार्यक्रम के बारे बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधान कैंसर के इलाज के लिए चिकित्सा सहायता व वित्तीय लेने की जानकारी दी। एसोसिएट प्रो. वीनू गोयल ने छात्राओं को नियमित व्यायाम व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed