फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information about gang rape turned out to be false

Yamuna Nagar News: झूठी निकली सामूहिक दुष्कर्म की सूचना

Thu, 09 Jan 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Jan 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Information about gang rape turned out to be false
यमुनानगर। युवती ने साेमवार रात को पुलिस को फोन कर सूचना दी की उसके साथ चलते ट्रक में तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलने के बाद महिला थाना के साथ सीआईए की टीम वारदात की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर जब चालक से पूछताछ की तो पता चला कि यह मामला झूठा निकला। जांच में पता चला कि पैसे न देने पर ट्रक चालकों को फंसाने की साजिश हुई थी। पुलिस अब युवती और उसके साथी पर केस दर्ज करने की तैयारी रही है।
विज्ञापन

यमुनानगर की एक काॅलोनी निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार की रात को करीब नौ बजे कमानी चौक पर खड़ी थी। इस दौरान ट्रक में सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और ट्रक को औद्योगिक क्षेत्र में ले जाकर उससे सामूहिक दुराचार किया। यही नहीं विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई। इस पर पुलिस ने महिला थाने में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया। बाद में जब पुलिस ने मामले की जांच की तो यह फर्जी निकला। अब पुलिस युवती और उसके साथियों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने के आरोप में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाने की प्रभारी बलजीत कौर ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने औद्यागिक क्षेत्र से ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद चालक व उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी ट्रक चालक ने बताया कि वह एक मिल से माल लोड करने के लिए आया था। शुगर मिल के पास उसे एक युवक उसके ट्रक में बैठ गया। उसने एक युवती को कमानी चौक पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे पैसे देने मांग की। पैसे नहीं देने पर केस दर्ज कराने की धमकी दी थी। पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की तो दुष्कर्म की पूरी कहानी झूठी निकली। अब पुलिस युवती और उसके साथियों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने के आरोप में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, युवती ने पुलिस को जो कहानी बताई थी वह पूरी फिल्मी कहानी थी। युवती ने बताया था कि जब ट्रक चालक उसका अपहरण कर रहे थे तो उसका एक साथी वहां पर पहुंच गया था। उसके साथी ने पहले ई-रिक्शा से ट्रक पर पीछा किया। इसके बाद रिक्शा को छोड़ कर वह ट्रक पर चढ़ गया।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed