{"_id":"f7f4c4ea412d73fc990591e9ebc97614","slug":"india-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने फूंके पाकिस्तान के झंडे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने फूंके पाकिस्तान के झंडे
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान व आईएसआई के झंडे फहराने पर विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए। विद्यार्थियों ने शनिवार सुबह फव्वारा चौके के पास एकत्रित होकर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की और पाकिस्तान के झंडे जलाकर रोष प्रकट किया। उन्होंने देश में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कॉलेजों के विद्यार्थी शनिवार सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले गुरु नानक खालसा कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए। कश्मीर में हो रही भारत विरोधी गतिविधियों के विरोध में विद्यार्थियों ने यहां प्रदेश सहमंत्री विक्रम राणा व विभाग संगठन मंत्री कुलदीप पूनिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी पैदल रोष मार्च निकालने हुए शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक पर पहुंचे। विद्यार्थियों ने सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले किया।
छात्र नेता आशीष बटार और नरपत राणा ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, लेकिन पाकिस्तान कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान कभी सीज फायर का उल्लंघन करता है तो कभी भारतीय सेना के जवानों के साथ अमानवीय व्यवहार करता है। छात्र मोहित शर्मा व गौरव ने कहा कि कश्मीर में बार-बार पाकिस्तान और आईएसआई के झंडे लहराना पाक समर्थित मानसिकता को दर्शाता है। इसे देश की युवा शक्ति सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में प्रशांत राणा, भूपेश कोहली, अमरदीप, अंकुश गर्ग, मोहित, अजय, रजत, विकास राणा, चेतन राणा, गौरव, सुनील, दुष्यंत, गौरव, नरेंद्र, जयदीप, अंकित, अमित नेहरा, रोहित गोयल आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
साजिश रचने वालों पर हो कार्रवाई : उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो रहते तो भारत में हैं, लेकिन गुणगान पाकिस्तान का करते हैं और भारत के अंदर रहकर देश के खिलाफ साजिश रचते हैं। भारत सरकार को चाहिए कि ऐसा लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। ऐसे देशद्रोहियों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं।
जाम की रही स्थिति : विद्यार्थियों द्वारा फव्वारा चौक पर सड़क के बीच आकर प्रदर्शन करने से मार्ग पर यातायात बाधित रहा। कुछ ही देर में रेलवे रोड, जगाधरी वर्कशाप रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। लगभग आधा घंटा तो मार्ग पर जाम की स्थिति रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने जाम को खुलवाया।