फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Income Rises Through Manual Skills; Women Are Becoming Empowered

Yamuna Nagar News: हाथों के हुनर से बढ़ी आय, महिलाएं बन रहीं सशक्त

Tue, 02 Jun 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Income Rises Through Manual Skills; Women Are Becoming Empowered
प्र​शिक्षण के दौरान समूह की महिलाओं को जानकारी देतीं प्र​शि​क्षिका। स्वयं
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। ब्लॉक व्यासपुर के गांव संधाय में वर्ष 2022 में गठित राम स्वयं सहायता समूह आज महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता का उदाहरण बनकर उभरा है। समूह से जुड़ी 10 महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुआ यह सफर आज पहचान और सम्मान की नई ऊंचाइयों तक पहुंच चुका है। समूह की सचिव अनुराधा हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोनिया, सुमन और अनुराधा संयुक्त रूप से निभा रही हैं। इसके अलावा अंग्रेजों देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, साइना, सविता और अन्य सदस्य समूह की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

समूह के सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं, जिससे महिलाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। राम स्वयं सहायता समूह की ओर स धागे और क्रोशिया से विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इनमें आकर्षक की-चेन, शीशे की सजावट के सामान, सॉफ्ट टॉय और अन्य सजावटी वस्तुएं शामिल हैं। इन उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है, जिससे महिलाओं की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि वे स्वदेशी सामग्री का उपयोग कर उत्पाद तैयार करती हैं, जो गुणवत्ता और टिकाऊपन के मामले में बेहतर होते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय स्तर पर तैयार वस्तुओं को बढ़ावा मिलने से न केवल महिलाओं को रोजगार मिलता है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। समूह की सचिव अनुराधा ने बताया कि यदि लोग स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और विदेशी सामान का बहिष्कार करें तो हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। संवाद

मेलों में उत्पादों की लगा चुकीं प्रदर्शनी
अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने और बिक्री के लिए समूह की महिलाएं विभिन्न मेलों में भी भाग ले रही हैं। अब तक वे आदिबद्री मेला, कपालमोचन मेला, पाबनी कलां तथा मोहाली में आयोजित मेलों में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। इन आयोजनों से उन्हें नए ग्राहक और बाजार उपलब्ध हुए हैं। समूह की महिलाएं गांव में अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

प्रशिक्षण के दौरान समूह की महिलाओं को जानकारी देतीं प्रशिक्षिका। स्वयं

प्रशिक्षण के दौरान समूह की महिलाओं को जानकारी देतीं प्रशिक्षिका। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed