फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   in the U.S, petrol pump plantin 20 milion Hdpe

अमेरिका में पेट्रोल पंप लगवाने पर 20 लाख हड़पे

Sat, 28 Sep 2013 11:52 PM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Sat, 28 Sep 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
in the U.S, petrol pump plantin 20 milion Hdpe
करनाल रोड स्थित कैथल निवासी एक व्यक्ति से दो युवकों ने अमेरिका में पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अशोक बंसल ने बताया कि जीरकपुर पंजाब निवासी ऋषि उनका जानकार है और उन्होंने दो व्यक्तियों पंचकूला निवासी अमित तथा सुक्खी के साथ उसकी जान पहचान करवाई और उसको बताया कि ये आपका अमेरिका के लिए बिजनेस वीजा लगवा देंगे।
विज्ञापन


बाद में अमित और सुक्खी ने उसका अमेरिका में बिजनेस वीजा लगवा पेट्रोल पंप खुलवाने का वादा करते हुए उसको 20 लाख रुपये एडवांस खाते में जमा करवाने को कहे।

 पीड़ित ने 31 जुलाई 2013 को यह राशि बैंक खाते में जमा करवा दी, लेकिन उसके बाद जब दोनों आरोपी उसको अमेरिका का बिजनेस वीजा लगवाने के बजाय गुमराह करने लगे। कई चक्कर लगवाए जाने के बावजूद जब उसे अमेरिका नहीं भेजा गया तो उसने उसके 20 लाख रुपये लौटाने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने रुपये लौटाने से मना करते हुए उसको जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस कारण उसे मजबूरन पुलिस की शरण लेनी पड़ी। एएसआई मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed